Weather Update : फिर जमकर बरसे बदरा, जानिए फिर कब होगी बारिश Jamshedpur News
पिछले कई दिनों की तरह शुक्रवार को भी जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में बादल छाए। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 10:24 PM (IST)
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। रोज बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान इस सीजन के सर्वाधिक अंक पर पहुंचा। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
हल्की बारिश के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान शहर का अधिकतम तापमान 2.4 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। शहर का तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो पिछले साल के अप्रैल माह का गर्मी का रिकार्ड एक-दो दिनों में ही टूट जाएगा। पिछले साल अप्रैल माह का सर्वाधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस 29 अप्रैल को दर्ज किया गया था।
सताने लगी गर्मी
तापमान बढऩे से लोगों को गर्मी सताने लगी है। लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों में कैद है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार एसी नहीं चलाने की अपील की है। ऐसे में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति अधिक विकट हो गया है। लॉकडाउन के दौरान बिजली की आंख मिचौनी से उपभोगता न घर में रह सक रहे हैं और न बाहर निकलने सक रहे हैं। लॉकडाउन रहने के कारण लोग कूलर और पंखे भी नहीं खरीद सक रहे हैं। ठंडा पानी के लिए मिट्टी के घड़े खरीदना भी मुहाल हो गया है।
लगातार तीसरे दिन हुई बारिश
शुक्रवार को शहर और आसपास के क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। रोज की तरह दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराने लगे और देखते ही देखते बादल बूंदे बनकर बसरने लगे। पूरे शहर में कहीं हल्की तो कहीं बूंदाबांदी हुई। पिछले तीन दिनों में शहर में 9.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
21 को मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे कोल्हान क्षेत्र में मौसम का मिजाज अभी बिगड़ा ही रहेगा। इस दौरान रोज बारिश होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक 21 अप्रैल को शहर और आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होगी। आने वाले गुरुवार से मौसम की स्थिति सामान्य होने लगेगा। रविवार से शहर का तापमान घटने लगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें