विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur Vegetable Rates Incrased: एक महीने में डबल हुए आलू के दाम, टमाटर और हुआ लाल, महंगी सब्जियों ने बिगाड़ी किचन का बजट

By Madhukar KumarEdited By:
Published: Thu, 12 May 2022 11:46 AM (IST)

Jamshedpur Vegetable Rates Increased महंगाई की मार आम लोगों पर चौतरफी पड़ रही है एक तरफ जहां गैस और पेट्रोलियम ...और पढ़ें

Jamshedpur Vegetable Rates Increased: एक महीने में डबल हुए सब्जियों के दाम।
Jamshedpur Vegetable Rates Increased: एक महीने में डबल हुए सब्जियों के दाम।

जमशेदपुर, जासं। बारिश होने के साथ ही किसान अपने खेतों में नए फसल लगाने के लिए जोताई करना शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि कई सब्जियों के दाम में आग लग गई है। पटमदा में सबसे बड़े सब्जी उत्पादक किसानों में से एक यदुनाथ गोराई कहते हैं कि टमाटर का उत्पादन कम हो जाने के कारण इसके दाम में लगतार बढ़ोत्तरी हो रही है। एक सप्ताह के अंदर टमाटर के दाम व आलू के दाम डबल हो गए। एक माह पूर्व आलू 14 रुपये किलो थी, एक सप्ताह पूर्व बढ़कर 22 रुपये किलो हो गई। आज के समय आलू की कीमत 26 रुपये से 28 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहे। इसी तरह कुछ दिनों पूर्व टमाटर की कीमत 20 रुपये किलो थी, पिछले सप्ताह 30-40 रुपये किलो, जबकि बुधवार को टमाटर का दाम 60 रुपये किलो हो गई। इसी तरह बैगन की कीमत 30 रुपये से बढ़कर 40-50 रुपये हो गए। सब्जी दुकानदारों का कहना है कि परबल बाहर से मंगाए जा रहे हैं। अन्य सब्जियों में भिंडी, लौकी, नेनुआ 20 रुपये किलो के दर से बाजार में बिक रहे हैं।

टमाटर के दाम इतने अधिक बढ़ गए कि अब इसे खरीदने के लिए सोचना पड़ता है। इसके अलावा आम गरीबों का सब्जी के रूप में जाना जाने वाला आलू के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इसके कारण गरीब तबके के लोग न टमाटर के चटनी खा सकते हैं और न दमभर आलू की सब्जी।

रूमा कुमारी, मानगो

सरकार को आलू के दामों में कमी लाना चाहिए। आज आलू 25 रुपये से 28 रुपये किलो बिक रहे। आश्चर्य की बात है कि प्याज के दाम 20 रुपये किलो बिक रहे और आलू 28 रुपये किलो। सरकार को गरीबों के इस महत्वपूर्ण सब्जी के दामों पर काबू पाने के लिए कारगर कदम उठाना चाहिए।

अनिता दास, मानगो