विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में एफसीआई गोदाम से निकलते ही अनियंत्रित हुआ भारी वाहन, कई वाहन क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस

Published: Thu, 17 Sep 2026 11:44 PM (IST)

जमशेदपुर के बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग पर एफसीआई गोदाम से निकले एक 14 चक्का बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त 14 चक्का ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त 14 चक्का ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है।

HighLights

  1. स्थानीय लोगों ने जुगसलाई में ट्रक को रोककर बड़ा हादसा टाला।

  2. पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी।

जासं, जमशेदपुर । औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के बर्मामाइंस से जुगसलाई मार्ग पर गुरुवार रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एफसीआई (FCI) गोदाम से निकले एक 14 चक्का बेकाबू ट्रक ने रास्ते में खड़े और चल रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। 
 
लगातार हो रही टक्करों के बावजूद चालक ट्रक को जुगसलाई की दिशा में तेजी से दौड़ाता रहा, जिससे मुख्य सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
 
घटना की जानकारी मिलते ही बर्मामाइंस के स्थानीय निवासियों ने तुरंत बेकाबू ट्रक का पीछा करना शुरू किया। जुगसलाई स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थानीय लोगों ने हिम्मत और मशक्कत दिखाकर ट्रक को सफलतापूर्वक घेरकर रुकवा लिया। 
 
लोगों की इस मुस्तैदी से सड़क पर होने वाला एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पाते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 
 
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त 14 चक्का ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है।


पुलिस सड़क दुर्घटना में कुल क्षतिग्रस्त वाहनों की संख्या और घटना के कारणों (नशे या तकनीकी खराबी) की पड़ताल कर रही है।