पूजा पंडालों से लेकर मेला स्थलों तक मनचलों की खैर नहीं: राइफल और इलेक्ट्रिक डंडों से लैस शक्ति कमांडो संभालेंगी मोर्चा
जमशेदपुर में दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने विशेष तैयारी की है। शक्ति कमांडो ...और पढ़ें

मनचलों की हरकतों और हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए महिला पुलिस की शक्ति कमांडो टीम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
HighLights
आधुनिक राइफल और इलेक्ट्रिक डंडों से लैस कमांडो।
पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर कड़ी निगरानी।
मनाेेज सिंह, जमशेदपुर। दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विशेष तैयारी की है।
दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पूजा पंडालों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। शक्ति कमांडो टीम के 12 महिला पुलिसकर्मी छह वाहनों से संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे। छेड़खानी और महिलाओं को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा प्रयास है कि महिलाएं निर्भीक होकर मां दुर्गा के दर्शन करें और पूजा का आनंद उठा सकें।
डाॅ. एहतेशाम वकारिब, वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर
शक्ति कमांडो महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए सक्रिय रहेंगी। दुर्गापूजा के दौरान मनचलों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।पूजा पंडालों में किसी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। हमारा उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है, ताकि वे बेखौफ होकर पूजा घूम सकें।
रूपा पाल, महिला थाना प्रभारी
