जमशेदपुर में डेंगू, JE और स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज मिले; मलेरिया जांच में 35 नए संक्रमितों की पुष्टि
जमशेदपुर में मानसून के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जहां डेंगू, जापानी इंसेफ्लाइटिस और स्वाइन फ्लू के ...और पढ़ें

मंगलवार को शहर में डेंगू के पांच, जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है।
HighLights
मलेरिया जांच में 4,695 में से 35 नए संक्रमितों की पुष्टि।
पोटका क्षेत्र में मलेरिया के सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए।
MGM मेडिकल कॉलेज की लैब भेजे गए नमूने
मलेरिया नियंत्रण अभियान: पोटका में सबसे अधिक मामले
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों में मलेरिया जांच अभियान चलाया गया। कुल 4,695 लोगों के टेस्ट में 35 मरीज पॉजिटिव पाए गए।
इनमें 26 मरीज प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम (PF), 8 मरीज प्लास्मोडियम वाइवैक्स (PV) और 1 मरीज मिक्स मलेरिया से पीड़ित है।
आंकड़ों के मुताबिक, पोटका क्षेत्र में मलेरिया के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम पोटका और अन्य प्रभावित इलाकों में सघन जांच और जागरूकता अभियान चला रही है ताकि बीमारियों के फैलाव पर रोक लगाई जा सके।
