विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर के पोटका में तेज रफ्तार का कहर: जुड़ी रेलवे फाटक पर सड़क हादसा, 1 की मौत और 11 घायल

By Shankar GuptaEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 21 Apr 2026 02:14 PM (GMT+05:30)

जमशेदपुर के पोटका में जुड़ी रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

जमशेदपुर के पोटका में तेज रफ्तार का कहर, जुड़ी रेलवे फाटक पर सड़क हादसा

जमशेदपुर के पोटका में तेज रफ्तार का कहर, जुड़ी रेलवे फाटक पर सड़क हादसा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पोटका। पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित जुड़ी रेलवे फाटक पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। झाड़ग्राम से एक ही परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए सफेद रंग की कार से रायरंगपुर जा रहे थे।

इसी दौरान कार की गति काफी तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन फाटक के बम्पर से टकराते हुए आगे बढ़ गया।

अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे टाटा मैजिक यात्री वाहन और दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में यात्री वाहन में सवार लोगों और बाइक सवारों सहित कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-04-21 at 2.08.43 PM

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला समेत तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में तीन की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

हादसा इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। रेलवे फाटक के पास सभी वाहन आपस में टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

WhatsApp Image 2026-04-21 at 2.08.43 PM (1)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।