विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में विजयादशमी का उत्साह: जानिए आपके इलाके में कितने फीट के रावण का होगा दहन

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:57 PM (IST)

जमशेदपुर में विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जिसमें छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में भव्य आयोजन होंगे।

इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए आवाज वाले पटाखों के बजाय रंग-बिरंगी फुलझड़ियों का उपयोग किया जा रहा है।

इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए आवाज वाले पटाखों के बजाय रंग-बिरंगी फुलझड़ियों का उपयोग किया जा रहा है।

HighLights

  1. बागुनहातु में 30 फीट रावण, एक घंटे की आतिशबाजी।

  2. साकची में 16 फीट रावण दहन, भव्य विजय जुलूस।

जासं, जमशेदपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची स्थित रामलीला मैदान में पुतला दहन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
 

छोटा गोविंदपुर में जलेगा रावण का पुतला 

छोटा गोविंदपुर स्थित श्रीश्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 'श्रीश्री वीर कुंवर सिंह मैदान रावण दहन समिति' द्वारा रावण दहन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 
 
इस बार समारोह का मुख्य आकर्षण 51 फीट ऊंचा विशालकाय रावण का पुतला होगा। इसे भव्य और दर्शनीय बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से आए प्रसिद्ध कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। इसके साथ ही, दहन से पूर्व ओडिशा के कुशल आतिशबाजों द्वारा गगनचुंबी और जोरदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। 
 
21 अक्टूबर की शाम आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के संस्थापक राधेश्याम सिंह, कमलेश सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महासचिव रमन झा और उपाध्यक्ष जुगनू वर्मा सक्रिय हैं। स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और बैठने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
 

बागुनहातु में 1 घंटे तक होगी आतिशबाजी 

उधर, बागुनहातु फुटबॉल मैदान में इस वर्ष 32वां सार्वजनिक रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा यहां 30 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, जिसे पिछले 15 दिनों से कारीगर अंतिम रूप दे रहे हैं। 
 
इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए आवाज वाले पटाखों के बजाय रंग-बिरंगी फुलझड़ियों का उपयोग किया जा रहा है। दहन से पहले एक घंटे तक भव्य आतिशबाजी होगी। शाम 7:30 बजे पुतला दहन कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले करेंगे।
 

साकची में निकलेगा विजय जुलूस 

साकची स्थित रामलीला मैदान में 'रामलीला उत्सव समिति' द्वारा वर्ष 1922 से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामलीला और रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। 
 
विजयादशमी पर समिति द्वारा 16 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व शाम सात बजे भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा।