विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rail Route Alert: 4 से 19 अक्टूबर तक 44 ट्रेनें रद, उत्कल और तेजस राजधानी टाटानगर नहीं आएगी, देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 03 Oct 2026 10:01 PM (IST)

त्योहारों के सीजन में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि 4 से 19 अक्टूबर तक बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन ...और पढ़ें

उत्कल एक्सप्रेस और तेजस राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

उत्कल एक्सप्रेस और तेजस राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

HighLights

  1. बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन में पांचवीं रेल लाइन का काम होगा।

  2. उत्कल और तेजस राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तित हुए।

जासं, जमशेदपुर । त्योहारों के सीजन में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए चिंताजनक खबर है। बंडामुंडा ए केबिन से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है। 
 
इसके लिए 4 से 19 अक्टूबर तक बंडामुंडा डी केबिन के समीप प्री-इंटरलाकिंग (Pre-NI) और नॉन-इंटरलाकिंग (NI) का कार्य किया जाएगा।
 
दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस रेल विकास कार्य के कारण राउरकेला, झारसुगुड़ा, टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 44 एक्सप्रेस, पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद कर दिया गया है। 
 
इसके अलावा उत्कल एक्सप्रेस और तेजस राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के रूट डायवर्ट (परिवर्तित) किए गए हैं। दुर्गा पूजा के ठीक पहले ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ेगा।
 

टाटानगर नहीं आएंगी उत्कल और तेजस राजधानी 

  • 18477 पुरी - योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर को टाटानगर नहीं आएगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब (IB) होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। 
  • 20818 नई दिल्ली - भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस: 4 और 11 अक्टूबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन नहीं आएगी। यह ट्रेन गोमो, आद्रा, मिदनापुर, हिजली, भद्रक और कटक के रास्ते भुवनेश्वर जाएगी।
 

प्रमुख रद रहने वाली ट्रेनों की तिथिवार सूची 

मेमू और पैसेंजर ट्रेनें: 

  • 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू: 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर तक रद।
  • 68043/68044 राउरकेला-टाटानगर मेमू: 4 से 13 अक्टूबर तक रद।
  • 58152/58151 बरसुआं-बीरमित्रपुर पैसेंजर: 4 से 15 अक्टूबर तक रद।
  • 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर: 3 से 12 अक्टूबर तक रद।
  • 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर: 4 से 13 अक्टूबर तक रद।
 

एक्सप्रेस व मेल ट्रेनें 

  • 18109/18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस: 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक रद।
  • 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस: 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक रद।
  • 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: (टाटा से 4-7 व 11-13 अक्टू.) / (बिलासपुर से 5-8 व 12-14 अक्टू.) रद।
  • 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस: 4 से 8 और 11 से 14 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों में रद।
  • 22861/22862 हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस: 4, 6, 11, 13 अक्टू. (हावड़ा) और 5, 7, 12, 14 अक्टू. (कांटाबांजी) रद।
  • 12871/12872 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस: 5, 7, 12 अक्टू. (हावड़ा) और 6, 8, 13 अक्टू. (जूनागढ़) रद।
  • 18051/18052 बादामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस: 4 और 11 अक्टूबर को रद।
  • 18049/18050 शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस: 3, 10 अक्टू. (शालीमार) और 4, 11 अक्टू. (बादामपहाड़) रद।
  • 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस: 6 से 8 अक्टूबर तक रद।
  • 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस: 9 से 11 अक्टूबर तक रद।
 

अन्य रद रहने वाली प्रीमियम व लंबी दूरी की ट्रेनें: 

  • 12262/12261 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस: हावड़ा से 13 अक्टू. और मुंबई से 14 अक्टू. को रद।
  • 12812/12811 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस: हटिया से 10 अक्टू. और मुंबई से 12 अक्टू. को रद।
  • 12767/12768 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस: नांदेड़ से 12 अक्टू. और संतरागाछी से 14 अक्टू. को रद।
  • 15028/15027 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस: गोरखपुर से 12 अक्टू. और संबलपुर से 14 अक्टू. को रद।
  • 18641/18642 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: हटिया से 13 अक्टू. और दुर्ग से 14 अक्टू. को रद।
  • 22843/22844 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: बिलासपुर से 9 अक्टू. और बक्सर से 10 अक्टू. को रद।
  • 18105/18106 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस: 10 व 11 अक्टूबर को रद।
  • 12835/12836 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस: हटिया से 13 अक्टू. और बेंगलुरु से 15 अक्टू. को रद।
  • 18452/18451 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस: 13 अक्टूबर को रद।
 
दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले एनटीईएस (NTES) ऐप या 139 पर अपनी ट्रेन का शेड्यूल ज़रूर चेक कर लें।