Move to Jagran APP

Pulse Polio Campaign: पूर्वी सिंहभूम में 27 फरवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये रही पूरी जानकारी

Jamshedpur Pulse Polio Campaign कोरोना की वजह से पल्स पोलियो अभियान को टाल दिया गया था। इसे फिर शुरू करने का खाका खींच लिया गया है। पूर्वी सिंहभूम में 27 फरवरी से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 05:14 PM (IST)
Pulse Polio Campaign:  पूर्वी सिंहभूम में 27 फरवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, ये रही पूरी जानकारी
नौ प्रखंडों में तीन लाख 85 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक देने की तैयारी है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 27 फरवरी से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। हालांकि, पहले 23 से 25 जनवरी तक तिथि निर्धारित की गयी थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे आगे बढ़ाकर 27 फरवरी किया गया है। जिला आरसीएच पदाधिकारी डा. जुझार मांझी ने बताया कि अभियान को लेकर लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर कोई अपने बच्चों को ड्राप अवश्य पिलाएं।

loksabha election banner

पल्स पोलियो अभियान

  • 27 फरवरी से पूर्वी सिंहभूम जिले में पल्स पोलियो अभियान चलेगा।
  •  नौ प्रखंडों में तीन लाख 85 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक देने की तैयारी है।
  • 3806 बूथ बनाए जाएंगे। जहां 7612 स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।
  • जिले की 1595 गांव के हर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
  • आठ एनजीओ समेत अन्य कई गैर सरकारी संस्थाएं भी स्वास्थ्य विभाग की सहयोग कर रही हैं अभियान में।
  • 21 जनवरी को अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलो, बसअड्डा, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सामाजिक भवनों में पल्स पोलियो का शिविर लगेगा।
  • बच्चों को जिंदगी की दो बूंद देने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों शिक्षकों एनसीसी कैडेट, सहिया व एएनएम की प्रखंड स्तर पर टीम बनेगी। 
  • 24 और 25 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मचारियों व अन्य की टीम
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में अभियान की सफलता के लिए एनजीओ, विभिन्न कंपनियों समेत अन्य चिकित्सा प्रभारियों के साथ बैठक हुई है।

    2021 को अभियान

  • जिले में 2.5 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया।
  • 2,80,000 डोज की व्यवस्था जिला स्वास्थ्य विभाग ने की।
  • 1,020 से अधिक बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें प्रत्येक बूथ पर चार सदस्यों की टीम बनाई गई

    2020 में अभियान

  •   दो लाख 30 हजार 598 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य था निर्धारित।
  • दो हजार 297 केंद्र बनाए गए हैं पूर्वी सिंहभूम जिले में, 6700 स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.