पोटका में रफ्तार का कहर: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, हादसे में एक की जान गई, एक की हालत नाजुक
पोटका थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान अमलाटोला पंचायत के वर्गीकोचा निवासी सलीन पुराण की मौत हो गई।
HighLights
पोटका के जुड़ी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई।
सलीन पुराण नामक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल।
ओवरटेक के प्रयास में हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पास लेने के चक्कर में हुई जोरदार भिड़ंत
इलाज के क्रम में तोड़ा दम, परिवार में मातम
सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल सलीन पुराण और राजकुमार सरदार को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान सलीन पुराण की मौत हो गई, जबकि राजकुमार सरदार की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। फनी भूषण सरदार को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक सलीन पुराण का विवाह महज छह महीने पूर्व ही हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
