साकची में चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
साकची थाना की पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्य रितिक मुखी देव पात्रो जग्गनाथ मुखी और सूरज मुखी को गिरफ्तार किया है।
जासं, जमशेदपुर : साकची थाना की पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्य रितिक मुखी, देव पात्रो, जग्गनाथ मुखी और सूरज मुखी को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में मिली जानकारी पर चोरी गए सामान की भी बरामदगी की गई है। साकची इंस्पेक्टर कृणाल कुमार ने बताया कि टीवी हास्पीटल के बगल में चंद्रलेख तिवारी की गुमटी है। ताला तोड़कर सामान चुरा लिया गया था। पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।
--
गृहरक्षक से मारपीट करने के आरोपित को भेजा जेल
जासं, जमशेदपुर : साकची थाना की पुलिस ने होमगार्ड जवान राजा ओझा के साथ मारपीट के आरोप में रोहित कुमार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र शंकोसाई का निवासी है। बुधवार को अस्पताल परिसर के क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी गौरी महाली के पुत्र रोहित कुमार और अन्य युवकों ने होमगार्ड जवान के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया था। जेल जाने वाले युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
--
सोनारी में चोरी का प्रयास करने वाले, सफारी छोड़ भागे
जासं, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र नर्स क्वार्टर के बाद बुधवार मध्यरात एक शराब दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास चोर कर रहे थे। पुलिस को देख चोरी करने वाले सफारी वाहन पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया। भागने वाले का वाहन रिलेक्स बार के सामान दुर्घटनाग्रस्त हा गया। कार सवार वाहन छोड़ भाग निकले। सर्च में कार से एक मोबाइल, ताला काटने वाला कटर बरामद किया गया। प्रशिक्षु दारोगा अभिनंदन प्रसाद की शिकायत पर ओडिशा नंबर की कार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
--
गोविंदपुर में मारपीट, प्राथमिकी
जासं, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र निवासी अरूण कुमार झा ने सुमित कुमार ठाकुर और तीन के युवकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
--
सोनारी में हत्या का आरोपित गिरफ्तार
जासं, जमशेदपुर : सोनारी थाना की पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में सुनील प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित के खिलाफ मायके पक्ष की शिकायत पर हत्या का मामला 15 अप्रैल को दर्ज किया गया था। आरोपित कैलाशनगर का निवासी है। सुनील प्रसाद की पत्नी ने पति से विवाद के बाद तेजाब पी ली थी। उसे टीएमएच में दाखिल कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई थी।