Jamshedpur crime News: जमशेदपुर पुलिस ने कार चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, गैंग के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार
Jamshedpur crime News एएसपी सिटी सुधांशु जैन ने बताया 21 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने टेल्को कालोनी के गोल्ड लाइन लाजिस्टिक कार्यालय के बाहर खड़ी सूमो को चुरा लिया था। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंची। आरोपितों को गिरफ्तार किया।
जमशेदपुर, जासं। टेल्को थाना की पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में बिरसानगर के रविन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू, गोलमुरी नामदा बस्ती के चंद्रशेखर जायसवाल उर्फ गुंजन जायसवाल, हरविंद्र सिंह उर्फ मोंटी, तूफान मंडल और शिव कुमार पटेल उर्फ छोटू है। आरोपितों के पास से चोरी की कार भी बरामद की गई है। गुंजन जायसवाल पर 13 मामले दर्ज है। वह कई बार वाहन चोरी मामले में जेल जा चुका है। हत्या और अपहरण का भी आरोपित है। ओडिशा में भी उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है।
21 अप्रैल को टेल्को कालोनी से चोरी की थी सूमो
एएसपी सिटी सुधांशु जैन ने बताया 21 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने टेल्को कालोनी के गोल्ड लाइन लाजिस्टिक कार्यालय के बाहर खड़ी सूमो को चुरा लिया था। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी करने वाले गिरोह तक पहुंची। आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पहले भी इस तरह की घटना को दे चुका है अंजाम
गिरफ्तार आरोपितों में रविन्द्र गोल्ड लाइन लाजिस्टिक में चालक का काम करता था, जहां वह कार चलाता था। उसके पास नकली चाबी भी थी। इसके बाद उसने उसने अपने साथी चंद्रशेखर और शिव कुमार के साथ मिलकर कार चुरा ली। जिसे हरविंदर और तूफान की मदद से बेचने वाला था। वाहन बेचने की डील 1.20 लाख में हुई थी। 40 हजार एडवांस भी ले लिया था। तूफान पूर्व में डीटीओ कार्यालय में दलाली का काम करता था। जिससे उसे कार्यालय से जुड़ी हर जानकारी मालूम थी। उसने चोरी के वाहन का नंबर प्लेट भी बदल दिया था। चोरी करने वाले आरोपितों ने गोलमुरी में टाटा लीज की जमीन पर कब्जा कर बेच दिया था। जिसे टाटा स्टील ने कब्जे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया था। जिसे आरोपितों ने जमीन बेची थी। वह रुपये वापसी की मांग कर रहा था। आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिसमें कई जानकारी मिली है।