विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर के जुगसलाई में पुलिस की कार्रवाई, देसी पिस्टल और कारतूस के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

By Anwesh AmbesthaEdited By: Piyush Pandey
Published: Thu, 17 Sep 2026 10:37 PM (IST)

जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देती पुलिस टीम। (जागरण)

जानकारी देती पुलिस टीम। (जागरण)

HighLights

  1. जुगसलाई पुलिस ने पांच आरोपितों को हथियार सहित पकड़ा।

  2. एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

  3. पुलिस हथियार के स्रोत और आपराधिक संबंधों की जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, 7.65 बोर के दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस हथियार के स्रोत और इनके आपराधिक संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपितों में शाहनवाज उर्फ बिट्टू (22), पिता स्व. मो. शमीम, निवासी मस्तान बाबा मजार के पास, जुगसलाई और मो. शाहनवाज आलम उर्फ साहिल (21), पिता मो. बदर आलम, हबीब नगर, महतोपाड़ा रोड, जुगसलाई शामिल हैं।

इनके अलावा मो. नसीम अंसारी (20), पिता मो. नासिर अंसारी, पुरानी बस्ती रोड, हुला लाइन तथा मो. रेहान गद्दी उर्फ जिया (21), पिता चौद गद्दी, मिल्लत नगर, महतोपाड़ा रोड, जुगसलाई को भी पकड़ा गया है। पांचवें आरोपित का नाम भी पुलिस कार्रवाई की सूची में शामिल है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहनवाज उर्फ बिट्टू के खिलाफ जुगसलाई थाना में वर्ष 2024 में धारा 379 भादवि के तहत मामला दर्ज है।

टाटानगर रेलवे थाना में आरपीयूपी एक्ट के तहत भी कांड दर्ज होने का उल्लेख है। वहीं शाहनवाज आलम उर्फ साहिल के खिलाफ जुगसलाई थाना में चोरी और वर्ष 2025 में दर्ज मामले के अलावा बिष्टुपुर थाना में वर्ष 2022 का मामला दर्ज है।

हथियार बरामदगी से बढ़ी जांच की कड़ी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पिस्टल और कारतूस किसके जरिए आरोपितों तक पहुंचे थे और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक वारदात में किया जाना था या नहीं। पुलिस आरोपितों के मोबाइल संपर्क, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और स्थानीय स्तर पर उनके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है।

कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में जुगसलाई थाना प्रभारी समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- खेलगांव थाने के बाथरूम से वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो गया चोरी का आरोपित, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल