विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamshedpur News: सैरात बाजार के व्यापारियों ने खोला मोर्चा, सरकार को दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

By Madhukar KumarEdited By:
Published: Sun, 12 Jun 2022 07:36 AM (IST)

Jamshedpur News जिस तरह से मनमाने तरीके से किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है उससे तो ऐसा ...और पढ़ें

Jamshedpur News: व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
Jamshedpur News: व्यापारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।

जमशेदपुर, जासं। गोलमुरी सहित शहर के अन्य सैरात के बाजारों का जमशेदपुर अक्षेस द्वारा मासिक किराये में अप्रत्याशित वृद्धि कर दुकानदारों को बिल थमाया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार की संध्या गोलमुरी स्थित बजरंग स्टोर के सामने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सिंहभूम चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष विजय आनंद मूनका उपस्थित थे।

बढ़ा किराया वापस नहीं लिया तो करेंगे हड़ताल

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द ही सरकार बढ़ाए हुए किराया को वापस नहीं लेती है तो दुकानदार मजबूरी में अपनी दुकानों को अनिश्चितकालीन रूप से बंद कर देंगे। चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि वह दुकानदारों के हित के लिए लड़ाई जारी कर दिए हैं, जो निर्णय तक जारी रहेगा। जानकारी हो कि लौहनगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा बनाए गए 10 सैरात की बाजार में से 9 बाजार की दुकानों का दर जून माह से बढ़ा दिया गया है। बढ़ाए गए दर 200 प्रतिशत से लेकर 800 प्रतिशत तक है। ऐसी स्थिति में शहर के व्यापारियों व दुकानदारों ने रोष प्रकट किया है।

मनमाने तरीके से किराया बढ़ाने का लगाया आरोप

दुकानदारों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से मनमाने तरीके से किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है, उससे तो ऐसा ही लगता है, कि यहां लोकlतंत्र नाम की कोई चीज ही नहीं है. व्यापारियों का कहना है कि अगर किराया बढ़ाना था, तो पहले आपस बैठकर बात कर लेते, दुकानदारों से उनकी राय जान लेते, तब किराया बढ़ाना चाहिए था। इस अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, अनिल मोदी, बंटी अग्रवाल, विजय गुप्ता, अमिष अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, रमेश काले, मनोज खत्री, कमल गुप्ता के अलावा गोलमुरी बाजार के सभी व्यवसायी उपस्थित थे। गौरतलब है, कि पहले यहां का किराया काफी कम था, लेकिन जैसे ही ये बाजार सरकार के हाथों में आई है, तब से यहां का किराया बढ़ाए जाने की बात कही जा रही है।