Move to Jagran APP

Jamshedpur News : घर में काम करने वाली महिला ने दारोगा पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Jamshedpur News पति से विवाद होने के कारण वह मई 2021 में अपनी पति की शिकायत करने सिदगोड़ा थाना गई थी। उस वक्त क्षितिज कुमार सोनी सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित थे। दारोगा ने अपने घर में खाना बनाने का काम दिया। जानिए फिर क्या हुआ...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 12:09 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 12:09 PM (IST)
Jamshedpur News : घर में काम करने वाली महिला ने दारोगा पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Jamshedpur News : घर में काम करने वाली महिला ने दारोगा पर लगाया यौन शोषण का आरोप

जमशेदपुर : सिदगोड़ा निवासी एक महिला ने बागबेड़ा थाना के दारोगा क्षितिज कुमार सोनी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने और गर्भपात कराने के आरोप लगाए है। इसकी शिकायत लेकर साकची महिला थाना में मंगलवार को महिला थाना पहुंची। मौखिक रूप से पूरी जानकारी दी।

loksabha election banner

महिला थाना प्रभारी ने लिखित शिकायत ये कहते हुए नहीं ली कि डेढ़ साल के बाद मामले की जानकारी दी जा रही है। इधर, सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने कहा महिला के थाना आने की जानकारी मिली है। लिखित शिकायत महिला देगी तो जांच होगी।

दारोगा के घर में करती थी काम

महिला ने बताया वह शादी-शुदा है और शादी को 11 साल हो चुके हैं। उसका एक 10 साल का बेटा भी है जो पति के साथ रहता है। पति से विवाद होने के कारण वह मई 2021 में अपनी पति की शिकायत करने सिदगोड़ा थाना गई थी। उस वक्त क्षितिज कुमार सोनी सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित थे।

शिकायत के बाद दारोगा ने उसे अपने घर में काम करने की सलाह दी। अपने घर में खाना बनाने का काम दिया। इसी बीच उसने शादी कर लेने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। कहा पति से तलाक लेने पर वह उससे शादी कर लेगा। पति को इसकी जानकारी हो गई।

पति ने एएसपी को की थी शिकायत

पति ने तत्कालीन एसएसपी डा एम तमिल वाणन से लिखित रूप से की थी। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दारोगा को लाइन क्लोज कर दिया था। हालांकि, उस वक्त दारोगा ने उसे बहला-फुसला लिया। कहा शादी कर लेगा। इस कारण उसने शिकायत वापस ले ली जिसके बाद दारोगा बागबेड़ा थाना में प्रतिनियुक्ति हो गई। वह पलामू में अपने मायके में रही। अब उसे जानकारी हुई की दिसंबर माह में दारोगा की शादी होने वाली है इसलिए वह शिकायत करने पहुंची। वह चाहती है कि दारोगा उससे शादी करें या फिर उसका जीवन भर खर्च उठाएं।

आरोप गलत, पांच लाख रुपये मांग रही है महिला : दारोगा

क्षितिज कुमार सोनी ने कहा महिला के आरोप गलत है। महिला अपने पति से तंग आकर शिकायत करने थाना पहुंची थी। वह अक्सर थाना में आकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती थी। उसे न्यायालय में केस करने की सलाह दी गई। महिला हमेशा खुदकुशी कर लिए जाने की बात कहती थी। उन्हें एक कुक की जरूरत थी इसलिए महिला को काम कर रख लिया था। हमेशा विवाद होने पर महिला को पति से तलाक लेने की सलाह दी थी। महिला की मदद करने के कारण उसके पति ने एसएसपी से शिकायत कर दी जिसे महिला ने वापस ले लिया था।

थाना उन्हें हटा दिया गया था। महिला पलामू अपने घर चली गई। हालांकि, कभी-कभी फोन कर जानकारी लिया करती थी। उनसे कभी एक लाख तो कभी दो लाख की मांग करने लगी। उनकी शादी होने वाली है इस कारण अब वह पांच लाख रुपये की मांग कर रही है नहीं तो बदनाम करने की धमकी दे रही है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.