Move to Jagran APP

Jamshedpur News : दो सबर बहन का शव नदी में तैरता मिला, ग्रामीणों ने बिना जानकारी के दफना दिया शव, जब पुलिस को मालूम चला तो यह हुआ

Jamshedpur News दोनों महिला सगी बहन है। जब जानकारी परिजनों को हुई तो उसने शव को दफना दिया। इसकी जानकारी प्रशासन को छह घंटे बाद मिली तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

By Sanam SinghEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 05:06 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 05:06 PM (IST)
Jamshedpur News : दो सबर बहन का शव नदी में तैरता मिला, ग्रामीणों ने बिना जानकारी के दफना दिया शव, जब पुलिस को मालूम चला तो यह हुआ
Jamshedpur News : शव को निकलवाती पुलिस।

संवाद सूत्र, गालूडीह(घाटशिला): पूर्वी सिंहभूम जिला गालूडीह थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव की दो सबर महिलाओं की मौत नदीनुमा नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी महिलाओं के परिजनों को शनिवार की सुबह 7:30 बजे के करीब मिली। इसके बाद ग्रामीणों की रजामंदी से शवों को गांव के जंगल नीरापहाड़ में दफना दिया गया।

loksabha election banner

शव निकालने के लिए तैयार नहीं थे ग्रामीण

इसकी जानकारी प्रशासन को छह घंटे बाद मिली तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में प्रशासन दफनाएं शवों को निकालने के लिए दंडाधिकारी के रूप में जयप्रकाश करमाली को नियुक्त किया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक टीम नरसिंहपुर गांव पहुंची तथा मृतक एक महिला के पति से मामले की जानकारी ली तथा दफनाएं गए शवों को निकालने को कहा। ग्रामीण शव को नहीं निकालना चाह रहे थे, लेकिन प्रशासनिक दबाव और पंचायत प्रतिनिधियों के समझाने पर ग्रामीण शवों को निकालने को राजी हुए। बाद में शव को खोदकर शाम के चार बजे निकाला गया। इन शवों को प्रशासन की देखरेख में एमजीएम में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है।

शुक्रवार को निकली थी दोनों सबर बहन

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक सुंदरी सबर (60) के पति विश्वनाथ सबर ने बताया कि वे शुक्रवार की सुबह काम करने बाहर गए थे। शाम को घर आकर देखा तो पाया कि उनकी पत्नी सुंदरी व चेपी सबर (58) दोनों घर पर नहीं है। एक घंटे के बाद भी जब ये लोग नहीं आए तो विश्वनाथ ने इनकी खोजबीन प्रारंभ कर दी। विश्वनाथ ने बताया कि चेपी उनकी पत्नी की बहन है। रात दस बजे तक इनकी खोज की गई, लेकिन कहीं से उनका कोई सुराग नही मिला। इसके बाद विश्वनाथ भी घर में आकर सो गया। सुबह जब उठे तो नदीनुमा नहर किनारे शौच करने गए तो पाया कि वहां दो शव तैर रही थी। विश्वनाथ ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 7:30 बजे के करीब ग्रामीण पहुंचे तथा चार-पांच लोग नहर में घुसे और शवों को पलटी किया गया तो पाया कि ये तो सुंदरी व चेपी है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतकों के भाई को दी। वे भी करीब सुबह आठ बजे नरसिंहपुर पहुंचे तथा आपसी सहमति से शवों को दफना दिया। इसकी जानकारी मुखिया बबिता सिंह को भी हुई। बाद में मामले की जानकारी दोपहर दो बजे प्रशासन को हुई तब प्रशासनिक महकमा हरकत में आया तथा दफनाए गए शवों को बाहर निकाल दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.