यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: झारखंड में मानसून की एंट्री से पहले बदला मौसम, 3 जिलों में झमाझम हुई वर्षा; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
जमशेदपुर में उमस के बाद अचानक मौसम बदला तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग ने दी राहत की खबर
- 10 से 15 जून के बीच आ सकती है मानसून
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दिनभर उमसभरी गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलीं और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
जमशेदपुर, आदित्यपुर, सरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक हुई वर्षा ने तापमान में गिरावट ला दी।
बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पांच से नौ जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि 10 जून से मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
विभाग का कहना है कि झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इससे खेती की तैयारी में जुटे किसानों को भी राहत मिलेगी।
अगले छह दिन का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तिथि : न्यूनतम : अधिकतम
05 जून : 27.0 : 37.0
06 जून : 27.0 : 38.0
07 जून : 26.0 : 38.0
08 जून : 27.0 : 38.0
09 जून : 26.0 : 39.0
10 जून : 27.0 : 39.0
