Move to Jagran APP

महापर्व छठ के लिए दुल्हान की सजाया जा रहा सूर्यधाम

सूर्योपासना के महापर्व छठ पर भगवान भास्कर को प्रथम अ‌र्घ्य देने के लिए दो नवंबर को सूर्य धाम का गेट व्रतधारियों के लिए दोपहर दो बजे खोल दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 05:00 AM (IST)
महापर्व छठ के लिए दुल्हान की सजाया जा रहा सूर्यधाम
महापर्व छठ के लिए दुल्हान की सजाया जा रहा सूर्यधाम

जासं, जमशेदपुर : सूर्योपासना के महापर्व छठ पर भगवान भास्कर को प्रथम अ‌र्घ्य देने के लिए दो नवंबर को सूर्य धाम का गेट व्रतधारियों के लिए दोपहर दो बजे खोल दिया जाएगा। यहां पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सकेंगे। छठ घाट पूर्ण रूप से निश्शुल्क है। यह जानकारी सोमवार को सूर्य मंदिर कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई। सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि छठ घाट में कोई आरक्षण नहीं है। दो बजे गेट खुलते ही लोग पहले आओ, पहले पाओ का पालन करते हुए पूजा-अर्चना करेंगे।

loksabha election banner

पांच सौ व्रतियों को दिया जाएगा सूप

महापर्व छठ के मौके पर सूर्य मंदिर समिति पांच सौ गरीब और असहाय व्रतधारियों को प्रसाद के साथ फल वितरण करेगी। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि समिति के संरक्षक मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेश पर सूर्य मंदिर समिति छठ पर्व में उपयोग होने वाले सभी फल प्रसाद खरीद दाम पर श्रद्धालुओं को देगी। एक नवंबर खरना के दिन सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया जाएगा। कूपन का वितरण 29 और 30 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा।

नेहा कक्कड़ व श्रद्धा दास पेश करेंगी भक्ति गीत

छठ महोत्सव प्रथम दिन दो नवंबर को सूर्य मंदिर समिति द्वारा एग्रिको मैदान में सास्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। मौके पर विख्यात गायिका नेहा कक्कड़ अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही सास्कृतिक संध्या में जमशेदपुर की आवाज श्रद्धा दास अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को झूमाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, टॉयलेट, शुद्ध पेयजल व चाय की व्यवस्था की जाएगी।

तैयारी जोरों पर

महापर्व छठ के लिए सिदगोड़ा स्थित सूर्य धाम छठ घाट को इस वर्ष विशेष रूप से सजाया जा रहा है। सूर्य मंदिर समिति ने इस वर्ष साज-सच्जा व छठ घाट की पवित्रता के लिए साफ व स्वच्छ जल की व्यवस्था कर रहा है। पूरे छठ घाट का रंग रोगन कर नया लूक दिया जा रहा है। मंदिर में पूजा पाठ की पूरी तैयारी मंदिर के पुरोहितों द्वारा किया गया है। पूरे परिसर को विद्युत बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.