Jamshedpur News: भाजपा नेता के भाई पर वृद्ध महिला से मारपीट और बेटे को गोली मारने की धमकी देने का आरोप, थाना पहुंचा मामला
Jamshedpur News पुलिस को शिकायत में वृद्धा ने बताया काशीडीह लाइन नंबर नौ होल्डिंग नंबर 256 के निवासी है। सुबह 11.45 बजे निर्भय सिंह उनके घर में घुसकर गेट लगाने के कार्य को क्षति पहुंचाया। मजदूरों को मारा। विरोध पर उन पर जानलेवा हमला किया गया।
जमशेदपुर, जासं। भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह समेत चार अज्ञात पर काशीडीह की रहने वाली 75 वर्षीय वृद्धा पार्वती देवी से मारपीट किए जाने और 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसकी पार्वती देवी ने साकची थाना में लिखित रूप से शिकायत की है। बताया गया है कि घटना बुधवार सुबह 11.45 बजे की है। घटना में घायल वृद्धा एमजीएम अस्पताल में दाखिल हुई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। वृद्धा ने बताया मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद है।
वृद्ध महिला को मारपीट में आई चोट
पुलिस को शिकायत में वृद्धा ने बताया काशीडीह लाइन नंबर नौ होल्डिंग नंबर 256 के निवासी है। सुबह 11.45 बजे निर्भय सिंह उनके घर में घुसकर गेट लगाने के कार्य को क्षति पहुंचाया। मजदूरों को मारा। विरोध पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। 10 लाख रुपये या मुफ्त में फ्लैट देने को कहा। गाली-गलौज की गई, हमला कर दिया। जिससे उन्हें सिर में अंदरूनी चोट लगी। काम कर रहे मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया गया। जिसमें एक मजदूर को भी चोट आई है। कार्य को बंद करा दिया। वहीं साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच होगी।
पहले भी दी थी गोली मारने की धमकी
वरीय अधिकारी को मामले से अवगत कराया गया है। वृद्धा ने पुलिस को बताया निर्भय सिंह से पहले दिलीप सिंह ने उनके बेटे चंद्रशेखर सिंह को 27 दिसंबर 2021 को धमकी देते हुए गोली मार देने की धमकी दी थी। कहा था किस आदेश से घर बना रहे हो। यहां रहने नहीं देंगे। एक फ्लैट पर कब्जा कर लेंगे। पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी। पोतों को पांच तल्ले से फेंक देने की बात कहीं थी। मुझसे भी गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी थी। घर बनाने के निर्माण सामग्री लाने वाले वाहन को भी रोक दिया गया था। घटना से स्वजन भयभीत है। कभी भी कुछ हो सकता है। दिलीप सिंह ने हथियार का धमक देकर काम बंद करा दिया था। छह अज्ञात लोग दूसरे तल्ले में घुस गए थे। इसकी शिकायत साकची थाना में शिकायत दी गई थी। आनलाइन शिकायत दिया गया था। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जो भी आरोप लगाए गए वह गलत
अभय सिंह अभय सिंह ने बताया कि यह भवन 2016 से बन रहा था, जिसमें बिल्डर से हमलोगों का करार हुआ था। अब बिल्डर भाग गया है, लेकिन चंद्रशेखर सिंह यह बात समझने को तैयार नहीं है। बिल्डर ने हमसे पैसा और बिल्डिंग मैटेरियल भी लिया था, उसके मुताबिक हमें हिस्सा नहीं मिला। इस मामले में जब भी हमारे भाई वहां जाते हैं तो चंद्रशेखर सिंह अपनी मां को आगे कर देता है। मारपीट की बात गलत है। अब हम यह मामला हाईकोर्ट ले जाएंगे।