Jamshedpur News: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 852 घरों पर पड़ा छापा, लाखों रुपये की हुई जुर्माना वसूली
Jamshedpur News विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल के जमशेदपुर आदित्यपुर घाटशिला व मानगो डिवीजन में कुल 460 घरों में छापेमारी की गई जिसमें से 69 लोगों पर एफआइआर दर्ज कराया गया। जबकि लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जमशेदपुर, जासं। कोल्हान में शुक्रवार को बिजली विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार के आदेश पर चलाया गया। जानकारी देते हुए जमशेदपुर एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि घाटशिला, मानगो, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर क्षेत्रों में कुल 852 घरों में छापेमारी की गई। जिसमें से 124 लोगों पर बिजली चोरी का मामला विभिन्न थाना में दर्ज कराया गया। आरोपितों से 21 लाख 92 हजार 193 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया।
लाखों रुपये की हुई जुर्माना वसूली
विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल के जमशेदपुर, आदित्यपुर, घाटशिला व मानगो डिवीजन में कुल 460 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें से 69 लोगों पर एफआइआर दर्ज कराया गया। जबकि आरोपियों से जुर्माना के तौर पर 14 लाख 14 हजार 428 रुपये जुर्माना वसूले गए। इसी तरह चाईबासा सर्किल के चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला में कुल 392 घरों में छापेमारी की गई। जिसमें से 55 लोगों पर एफआइआर दर्ज कराया गया। जबकि आरोपितों से 7 लाख 77 हजार 765 रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गए। विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि चोरी की बिजली जलाने वालों या बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि बकाया बिजली बिल जमा करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बच सकें।
दो दिवसीय प्रदेश अभ्यास आज से शुरु
जमशेदपुर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का दो दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग शनिवार से जुगसलाई स्थित राजस्थान भवन शिव मंदिर में शुरू हो रहा है। जिसमें झारखंड के सभी जिलों से अधिवक्ता शामिल होंगे। इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा सहित कई पदाधिकारी भी शहर आ रहे हैं। सात सत्रों मेंचलने वाला यह अभ्यास वर्ग संगठनात्मक चर्चा सहित कई कानूनी विषयों पर मंथन करेगा। आयोजन को सफल बनाने में जमशेदपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिन्हा, चंद्रभूषण ओझा, बी कामेश्वरी, अमित कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, सुनीश पांडेय, केके उपाध्याय, प्रमोद दुबे, प्रभात शंकर तिवारी, मृत्युंजय कुमार सक्रिय हैं।