यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamshedpur News : नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर किया वायरल
नाबालिग की शिकायत पर घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया थाना में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने ...और पढ़ें

जमशेदपुर : एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है मामले में नाबालिग की शिकायत पर घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया थाना में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित रमेश बेसरा उर्फ आकाश हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। वह बहरागोड़ा के दरखाला का निवासी है। उसे घाटशिला अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चाकुलिया की 16 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपित बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर उसे ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील तस्वीर खींच ली। वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। इसके बाद आरोपित को खोज निकाला। अदालत में पुलिस उसका 164 के तहत बयान कलमबंद कराएंगी। मामले की जांच इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार दास करेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक सबर नाबालिग से उसके परिचित ने दुष्कर्म किया था। नाबालिग गर्भवती हो गई। इस नाबालिग के साथ पहले भी दुष्कर्म की घटना हुई थी।
कमलपुर में महिला से मामा ससुर के पुत्र ने किया दुष्कर्म
जासं, जमशेदपुर : पटमदा के कमलपर थाना में एक महिला ने अपने मामा ससुर के पुत्र के विरुद्ध दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस को शिकायत में महिला ने बताया वह घर में अकेली थी। उसके घर में आरोपित घुस गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। कमलपुर थाना की पुलिस आरोपित बबलू गोराई की तलाश कर रही है। घटना दो जुलाई की है।
