Move to Jagran APP

पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की 54वीं जयंती पर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती के मौके पर कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में सुबह दस बजे से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शहीद वेदी पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 08:00 AM (IST)
पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की 54वीं जयंती पर लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती के मौके पर कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में सुबह दस बजे से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शहीद वेदी पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

loksabha election banner

शनिवार को सुबह पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो की पत्‍‌नी सह पूर्व सांसद सुमन महतो, उनकी बेटी अंकिता व अर्पिता, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती, पोटका के विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद सदस्य चंद्रवती महतो व हीरामनी मुर्मू, चंद्रगुप्त सिंह, रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, मोहन कर्मकार, आस्तिक महतो, शेख बदरूद्दीन, राजू गिरी, सुनील महतो मीता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जयंती समारोह के दौरान दोपहर में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे जयंती के उपलक्ष्य पर केक काटा गया। शहीद सुनील महतो स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का संचालन झारखंड युवा मोर्चा (झायुमो) के जिलाध्यक्ष बब्बन राय ने किया। तेज तर्रार सांसद के रूप में बनाई थी पहचान

सांसद रहते सुनील महतो की हत्या चार मार्च को होली के दिन बागुडिया में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान भारी भीड़ के बीच गोली मारकर की गई थी। हत्या के 13 वर्ष बीतने के बाद भी गुत्थी अबतक नहीं सुलझी है। कदमा में उनके नाम पर शहीद स्मारक बनाने की मांग उठी, वह भी आज तक पुरा न हो सका। स्व. सुनील महतो की जयंती और शहादत दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष दूर-दराज से लोगों का हुजूम उमड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.