विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिदगोड़ा में अलमारी में लगा रहे थे बल्ब, करंट से हो गई मौत

Published: Wed, 16 Sep 2026 09:46 PM (IST)

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में अलमारी पर बल्ब लगाते समय 36 वर्षीय सुरेश पटेल को बिजली का तेज झटका लगा, जिससे ...और पढ़ें

घर में अलमारी पर बल्ब लगाने के दौरान बिजली का तेज झटका लगने से 36 वर्षीय युवक सुरेश पटेल की मौत हो गई।

घर में अलमारी पर बल्ब लगाने के दौरान बिजली का तेज झटका लगने से 36 वर्षीय युवक सुरेश पटेल की मौत हो गई।

HighLights

  1. सिदगोड़ा में अलमारी पर बल्ब लगाते समय हुआ हादसा।

  2. 36 वर्षीय युवक सुरेश पटेल की करंट लगने से मौत।

  3. परिवार पर दुखों का पहाड़, दो बच्चे हुए अनाथ।

जासं, जमशेदपुर। झारखंड में जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातु बी ब्लॉक में मंगलवार को हादसा हो गया। अपने ही घर में अलमारी पर बल्ब लगाने के दौरान बिजली का तेज झटका लगने से 36 वर्षीय युवक सुरेश पटेल की मौत हो गई। 
 
इस आकस्मिक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
 

बल्ब लगाते समय विद्युत प्रवाह की चपेट में आया

स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश पेशे से कारपेंटर का काम करता था। मंगलवार को वह अपने घर में रखी अलमारी में बल्ब लगाने की कोशिश कर रहा था। 
 
इसी दौरान जैसे ही उसने हाथ आगे बढ़ाया, वह सीधे खुले तार या नंगे प्वाइंट के संपर्क में आकर करंट की चपेट में आ गया। झटका इतना तेज था कि वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
 
घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में परिजन गंभीर हालत में उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
अस्पताल पहुंचते ही सुरेश की मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस टीएमएच अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 
 
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पूरी तरह दुर्घटनावश हुई मौत का प्रतीत हो रहा है।