यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jamshedpur News: जमशेदपुर के इस विधानसभा के लोगों की हुई चांदी, विधायक ने ताबड़तोड़ 17 योजनाओं का किया शिलान्यास
Jamshedpur News जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने पंचायत भवन में 15वें वित आयोग पंचायत समिति मद से ...और पढ़ें

HighLights
- जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने 17 योजनाओं का किया शिलान्यास
- जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने प्रखंड स्थित पंचायत भवन में नारियल फोड़कर किया
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jamshedpur News: 15वां वित आयोग पंचायत समिति मद से बनने वाले 17 योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने प्रखंड स्थित पंचायत भवन में नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब सभी पंचायत व जन प्रतिनिधि एक साथ मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायतों में ऐसी कई छोटे-छोटे विकास कार्य है जिसे विधायक मद से करना संभव नहीं है। ऐसे में पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत अन्य प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि वे उस कार्य को पूरा करें ताकि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना ना पड़े।
शिलान्यास के मौके पर जिप उपाध्यक्ष पंकज, जिप सदस्य कविता परमार, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव हांसदा, बीडीओ सुधा वर्मा, सीओ मनोज कुमार, रैना पूर्ति समेत अन्य उपस्थित थे।
Jharkhand News: झारखंड में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बीआरपी और सीआरपी को नौकरी से निकाला
