Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Forecast : चार अप्रैल को हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jamshedpur Weather Forecast. मंगलवार को जमशेदपुर शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अप्रैल तक अधिकतम तापमान लगभग इसी तरह बना रहेगा। दो अप्रैल से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। चार को बारिश हो सकती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 30 Mar 2021 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 09:17 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast : चार अप्रैल को हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
तीन अप्रैल के बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जा सकता है।

जमशेदपुर, जासं। होली के बाद झारखंड के जमशेदपुर शहर का मौसम गर्म हो गया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा चलने लगी। इसका असर भी देखा गया। सड़कों पर उमड़ने वाली भीड़ कम दिखी। शाम चार बजे तक गर्म हवा चलते रही। वहीं, कड़ी धूप होने की वजह से भी लोग बाहर कम निकले।

loksabha election banner

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अप्रैल तक अधिकतम तापमान लगभग इसी तरह बना रहेगा। दो अप्रैल से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री होने की संभावना है। जबकि पांच अप्रैल को घटकर 38 डिग्री हो सकता है।

चार अप्रैल को हो सकती है बारिश

तीन अप्रैल के बाद शहर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखा जा सकता है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, तीन अप्रैल को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं, चार अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भाग (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावां जिला) में आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं तथा शेष भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं पांच अप्रैल को आसमान साफ रहेगा।

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

30 मार्च - 40.1 - 22.2

31 मार्च - 41.0 - 22.0

1 अप्रैल - 41.0 - 22.0

2 अप्रैल - 39.0 - 20.0

3 अप्रैल - 40.0 - 21.0

4 अप्रैल - 37.0 - 21.0

5 अप्रैल - 38.0 - 21.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.