Jamshedpur Weather Update: गर्मी से राहत देती रहेगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Jamshedpur Weather Forecast भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। चार मई तक बारिश हो सकती है। इसे लेकर राज्य मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather Update गर्मी से हलकान जमशेदपुर सहित कोल्हान के तीनों जिले मसलन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला के लोगों को लिए राहत की खबर है। अगले कुछ दिनों तक बारिश गर्मी से राहत देती रहेगी।
गुरुवार की दोपहर तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश होने के एक घंटे पूर्व मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी थी, जिससे लोग अलर्ट हो गए। बीते तीन दिनों से मौसम गर्म रहा है। कड़ी धूप हो रही थी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में अगले पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। चार मई तक बारिश हो सकती है। इसे लेकर राज्य मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, पांच मई से मौसम साफ हो सकता है। इधर, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
अगले सात दिन का तापमान
तिथि - अधिकतम – न्यूनतम
- 30अप्रैल - 40.0 – 26.01
- 1मई - 39.0 – 27.02
- 2मई - 38.0 – 27.03
- 3मई - 38.0 – 27.04
- 4मई - 38.0 – 26.05
- 5मई - 38.0 - 26.0
आंधी में उडे घरों के छप्पर
गुरुवार की शाम अचानक आई तेज आंधी-तूफान से हेंडलजुरी पंचायत के छोलागोरा गांव के मंगल सिंह के घर का छप्पर उड़ गया। छप्पर उड़ने से घर में रखा सामान बारिश के पानी में भींगकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। परिवार के लोगों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। ग्रामीणों के सहयोग से सामान को दूसरे स्थान पर ले गया। मंगल सिंह ने बताया कि खपरैल का घर था। छप्पर उड़ने से सामान नष्ट हो गया। घर में रखी खाद्य समाग्री भी नहीं बचा पाए एवं बेघर हो गए। हालात की जानकारी मुखिया छितामोनी हांसदा को दी।