Jamshedpur News: पनीर खरीदने से पहले जांचें FSSAI लाइसेंस और लेबल, संदेह होने पर दें सूचना
जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारों के मौसम में एनालॉग पनीर और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बाजार में निगरानी बढ़ा दी है।

जमशेदपुर में त्योहारों के दौरान मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
HighLights
जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग ने एनालॉग पनीर पर निगरानी बढ़ाई।
त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को विशेष टीम।
उपभोक्ताओं से FSSAI लाइसेंस और लेबल जांचने की अपील।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जमशेदपुर में फिलहाल एनालाग पनीर से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है।
हालांकि, त्योहारों में बाहर से आने वाली खेप और स्थानीय आपूर्ति को देखते हुए एहतियातन पूरे बाजार पर नजर रखी जा रही है।
क्या होता है एनालाग पनीर?
उपभोक्ता बरतें ये सावधानियां:
- लेबल और लाइसेंस जांचें: पैकेटबंद पनीर खरीदते समय निर्माता का नाम, पता, सामग्री और FSSAI लाइसेंस नंबर जरूर देखें।
- कम कीमत से बचें: यदि बाजार दर से असामान्य रूप से कम कीमत पर पनीर मिल रहा हो, तो सतर्क रहें।
- खुले पनीर पर नजर: केवल देखकर असली और एनालाग पनीर में अंतर करना मुश्किल होता है। खुले में बिक रहे पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
त्योहारों में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ती है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर लोग विभाग को तत्काल सूचना दें।
डॉ. साहिर पाल, सिविल सर्जन
पर्व-त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
संजय कुमार, फूड सेफ्टी ऑफिसर
