विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jamshedpur Alert: मलेरिया और जेई के दोहरे संक्रमण ने ली बच्‍ची की जान, डेंगू के 5 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:11 PM (IST)

जमशेदपुर में मलेरिया, डेंगू और जापानी इंसेफ्लाइटिस का प्रकोप बढ़ गया है, जहां मलेरिया और जेई के दोहरे संक्रमण से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।

जिले में डेंगू के पांच नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है और रोकथाम के उपाय कर रहा है।

जिले में डेंगू के पांच नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है और रोकथाम के उपाय कर रहा है।

HighLights

  1. एमजीएम अस्पताल में पांच गंभीर मलेरिया मरीज भर्ती, एक वेंटिलेटर पर।

  2. जमशेदपुर में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग चौकस।

जासं, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया, डेंगू और जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। 
 
महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मलेरिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस के दोहरे संक्रमण की चपेट में आने से छह वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई है। 
 
वहीं, अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (PICU) में मलेरिया के पांच गंभीर मरीज भर्ती हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 
 
दूसरी ओर, जिले में डेंगू के पांच नए पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोड़ाम के मोहनपुर निवासी सुनील सबर की छह वर्षीय पुत्री शकुंतला सबर को गंभीर हालत में MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
परिजनों के मुताबिक, बच्ची को पिछले एक सप्ताह से लगातार तेज बुखार, सिरदर्द और उल्टियां हो रही थीं। हालत अधिक बिगड़ने पर उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। 
 
शिशु रोग विभाग के डॉक्टरों के अनुसार, जांच में बच्ची मलेरिया और जेई (जापानी इंसेफ्लाइटिस) दोनों के दोहरे संक्रमण से पीड़ित पाई गई। 
 
संक्रमण इतना गंभीर था कि उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था (मल्टी ऑर्गन फेल्योर)। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
MGM अस्पताल के शिशु रोग विभाग के PICU वार्ड में मलेरिया से पीड़ित पांच गंभीर बच्चों का इलाज जारी है। इनमें से एक मरीज की स्थिति अत्यधिक नाजुक बनी हुई है, जिसे जीवनरक्षक उपकरणों और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 
 
डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उसके वाइटल पैरामीटर्स पर नजर बनाए हुए है और उसे स्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
एक तरफ जहां मलेरिया और जेई जानलेवा साबित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिले में डेंगू के पांच नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 
 
इनमें सुंदरनगर से दो, बारीडीह और टेल्को से एक-एक मरीज शामिल हैं, जबकि पांचवां मरीज गम्हरिया क्षेत्र का रहने वाला है।
 
लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल को विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। 
 
साथ ही, आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और लार्वा रोधी रसायनों के छिड़काव तेज करने पर जोर दिया जा रहा है।