जमशेदपुर में ओल्ड पुरुलिया रोड पर कोहिनूर टावर के पास फल की दुकान में आग, मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर के मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर एक फल की गुमटी में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड पर स्थित कोहिनूर टावर के ठीक बगल में दुकान में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं।
HighLights
मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड पर फल की गुमटी में आग।
भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी, दमकल ने बुझाई।
समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं।
जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर एक फल की गुमटी में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड पर स्थित कोहिनूर टावर के ठीक बगल में यह घटना घटी। गुमटी में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आग की यह भीषणता आसपास पड़े कचरे तक भी पहुंच गई, जिससे आग और तेजी से फैलने लगी। आग की ऊंची उठती लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते दमकल के पहुंच जाने और त्वरित कार्रवाई के कारण आग आसपास की अन्य दुकानों या आवासीय परिसरों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में किसी के भी हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के असली कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।
