अब जेएफसी में जोश भरेंगे जोस
मेन ऑफ स्टील ने एक और आक्रामक मिडफील्डर को टीम में किया शामिल जागरण संवाददाता, जमशेद
मेन ऑफ स्टील ने एक और आक्रामक मिडफील्डर को टीम में किया शामिल
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अभी तक जमशेदपुर एफसी के प्रशंसक इस बात से निराश थे कि टीम में स्ट्राइकरों की भर्ती नहीं की जा रही है। लेकिन पिछले तीन दिन में तीन स्पेनिश आक्रामक स्ट्राइकर को शामिल कर मेन ऑफ स्टील ने यह साबित कर दिया है कि आने वाला सीजन विरोधियों के लिए आसान नहीं होने वाला है। पैब्लो मारगोडो व सिडोंचा के बाद जमशेदपुर एफसी ने बुधवार को आक्रामक मिडफील्डर जोस कार्लोस फर्नाडो को शामिल किया है। 31 वर्षीय जोस कार्लोस स्वभाव से भी आक्रामक खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। यही नहीं, आक्रामक होने के कारण हमेशा से सुर्खियों में भी रहे हैं। स्पेनिश कोच सीजर फेराडो ने पहले ही प्रशंसकों को बता दिया है कि टीम इस बार स्पेन की विश्व प्रसिद्ध रणनीति टिकी टका के साथ मैदान पर उतरेगी। इसके लिए जमशेदपुर एफसी ने चार स्पेनिश खिलाड़ी और दो ब्राजीलियाई विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। जमशेदपुर एफसी के विदेशी खिलाड़ियों के शामिल करने की मंशा पूरी हो गई है। चौथे खिलाड़ी के नाम को अभी तक प्रकाश में नहीं लाया गया है। बताया जाता है कि चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए कोच की सहमति जरुरी थी। इसीलिए तीन विदेशी खिलाड़ियों को अलावा शेष चार के लिए जमशेदपुर एफसी को इंतजार करना पड़ा। टीम में तिरी के अलावा तीन अन्य स्पेनिश खिलाड़ी के रूप में पाबलो मारगाडोए सर्जियो सिंडोचा और जोस कार्लोस होंगे। चौथे खिलाड़ी से भी जमशेदपुर एफसी का करार हो चुका है। लेकिन नाम का उजागर नहीं हुआ है। 31 वर्षीय जोस कार्लोस सीडी कास्टेलॉन स्पोर्ट्स के लिए खेल रहे थे। लेकिन क्लब ने जमशेदपुर एफसी के लिए कालरेंस को रिलीज कर दिया है। आक्रामक मिडफील्डर जोस लेफ्ट विंगर के साथ साथ फॉरवर्ड पोजीशन से भी खेलते हैं। यही कारण है कि टीम में जोस ने अपनी जगह बनाई है।
कैरियर ग्राफ
2006-09 सेविला सी
2008-10 सेविला बी
2009-2011 सेविला
2011-कार्टाजेना
2012 एईके एथेंस
2012-14 रायो वालकेनो
2014 कोरबोडा
2015-16 लियागोस्तेरा
2016-17 जिम्नास्टिक क्लब
जुलाई 2018-सीडी कास्टेलान