विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गापूजा 2026: बिना मीटर के नहीं मिलेगा पंडालों को कनेक्शन, JBVNL ने जारी किया रेट चार्ट; 9 पंडालों में पार्किंग चुनौती

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:33 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Oct 2026 07:34 PM (GMT+05:30)

जमशेदपुर में दुर्गापूजा 2026 की तैयारियों के तहत JBVNL ने पंडालों के लिए मीटर आधारित अस्थायी बिजली कनेक्शन अनिवार्य किए हैं और दरें जारी की हैं।

जमशेदपुर शहर में सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रशासनिक और विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं।

जमशेदपुर शहर में सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रशासनिक और विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं।

HighLights

  1. मीटर आधारित अस्थायी बिजली कनेक्शन अब अनिवार्य किए गए हैं।

  2. नौ प्रमुख पंडालों में पार्किंग की समस्या, टीम गठित।

जागरण संवादाताा, जमशेदपुर। दुर्गापूजा 2026 के पावन अवसर पर जमशेदपुर शहर में सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाने के लिए प्रशासनिक और विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं। 
 
एक ओर जहां झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पूजा पंडालों और व्यावसायिक आयोजनों के लिए मीटर आधारित अस्थायी बिजली कनेक्शन अनिवार्य करते हुए आधिकारिक रेट चार्ट जारी कर दिया है।
 
 दूसरी ओर शहर के नौ प्रमुख पूजा पंडालों के पास पार्किंग स्थल न होने से यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।
 

बिना मीटर नहीं मिलेगी बिजली

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दुर्गापूजा पंडालों एवं अन्य अस्थायी दुकानों को बिना मीटर के बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। 
 
विभाग ने पांच दिनों की अवधि के लिए घरेलू और गैर-घरेलू (व्यावसायिक) दोनों श्रेणियों के अंतर्गत 1 से 10 किलोवाट तक के कनेक्शन की निर्धारित दरें जारी की हैं। इस निर्धारित शुल्क में आवेदन फीस, मीटर प्रभार, सेवा शुल्क और अग्रिम ऊर्जा शुल्क शामिल किया गया है।
 
जमशेदपुर के अधीक्षण विद्युत अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा जमा की गई अग्रिम सुरक्षा राशि का समायोजन अंतिम मीटर रीडिंग के आधार पर तैयार बिजली बिल में किया जाएगा। 
 
उन्होंने पूजा समितियों और व्यवसायियों को सलाह दी है कि वे अनधिकृत बिजली उपयोग और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय रहते संबंधित विद्युत कार्यालय से औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर लें।
 

अस्थायी बिजली कनेक्शन का दर चार्ट

पूजा पंडाल एवं दुकान (गैर-घरेलू श्रेणी): 

  • 1 किलोवाट: ₹2,643
  • 2 किलोवाट: ₹4,336
  • 3 किलोवाट: ₹6,029
  • 4 किलोवाट: ₹7,721
  • 5 किलोवाट: ₹9,414 
  • 6 किलोवाट: ₹11,839
  • 7 किलोवाट: ₹13,532
  • 8 किलोवाट: ₹15,225
  • 9 किलोवाट: ₹16,918
  • 10 किलोवाट: ₹18,610
 

घरेलू श्रेणी (अस्थायी कनेक्शन) 

  • 1 किलोवाट: ₹2,587
  • 2 किलोवाट: ₹3,999
  • 3 किलोवाट: ₹5,411
  • 4 किलोवाट: ₹6,823
  • 5 किलोवाट: ₹8,235 
  • 6 किलोवाट: ₹10,379
  • 7 किलोवाट: ₹11,790
  • 8 किलोवाट: ₹13,202
  • 9 किलोवाट: ₹14,614
  • 10 किलोवाट: ₹16,026
 

शहर के नौ प्रमुख पंडालों में पार्किंग की बड़ी समस्या 

नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है, लेकिन जमशेदपुर के नौ प्रमुख पूजा पंडालों के पास अब तक पार्किंग की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। 
 
उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 9 अक्टूबर को किए गए स्थल निरीक्षण के दौरान यह गंभीर समस्या उजागर हुई।
 
जाम और अव्यवस्था की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम को 12 अक्टूबर तक निकटवर्ती सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों एवं खुले परिसरों को चिह्नित कर पार्किंग स्थल फाइनल करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
 

इन 9 पंडालों में पार्किंग की व्यवस्था के लिए चल रही मशक्कत 

  • दुईलाडुंगरी दुर्गापूजा समिति
  • एग्रिको दुर्गापूजा समिति
  • श्री श्री दुर्गापूजा एवं कालीपूजा समिति, सिनेमा मैदान, सिदगोड़ा
  • बारीडीह बाजार दुर्गापूजा समिति
  • बर्मामाइंस दुर्गापूजा समिति
  • ठाकुर प्यारा सिंह धुरेन्द्र सिंह क्लब दुर्गापूजा समिति
  • सीएच एरिया दुर्गापूजा समिति
  • सेंट्रल वेस्ट दुर्गापूजा समिति
  • कागलनगर हिंद क्लब दुर्गापूजा समिति, कदमा
 

पार्किंग स्थल चिह्नित करने के लिए गठित प्रशासनिक टीम 

पार्किंग की समस्या का समाधान निकालने के लिए पूर्वी सिंहभूम के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की अध्यक्षता में टीम गठित की गई है।
 
इसमें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) और जुस्को (JUSCO) के प्रतिनिधि शामिल हैं। 

बिना मीटर के किसी भी आयोजन को अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। बिजली खपत का सही आकलन करने के लिए प्रतिदिन मीटर रीडिंग लेना अनिवार्य होगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत आपूर्ति पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

-

अजीत कुमार, विद्युत महाप्रबंधक, जमशेदपुर