जमशेदपुर के कंपनी कमांड क्षेत्र में मिले नौ डेंगू मरीज, टाटा स्टील ने चलाया 'पल्टी मार 3.0' अभियान
जमशेदपुर में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 9 टाटा स्टील यूआईएसएल क्षेत्र के हैं। टाटा ...और पढ़ें

स्कूलों में नुक्कड़ नाटकों के जरिए विद्यार्थियों को डेंगू के प्रति किया गया जागरूक।
HighLights
जमशेदपुर में 21 नए डेंगू मरीज, 9 टाटा स्टील क्षेत्र से।
टाटा स्टील ने जागरूकता और निगरानी अभियान तेज किया।
जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर में डेंगू के 21 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से नौ मरीज टाटा स्टील यूआईएसएल क्षेत्र के हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए टाटा स्टील ने निगरानी और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।
टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम ने अब तक 4,89,601 घरों का सर्वे किया है। इस दौरान 26 हजार से अधिक मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया गया।
अभियान के तहत घरों के अंदर 14,193 प्रजनन स्थल मिले। वहीं, घरों के बाहर 11,855 जगहों से मच्छर के लारवा को खत्म किया गया।
अप्रैल से सितंबर तक शहर का औसतन हाउस इंडेक्स 2.7 दर्ज किया गया। सितंबर महीने में यह घटकर 2.4 पर आ गया। यह आंकड़ा निर्धारित मानक लक्ष्य 5 से काफी नीचे है।
लोगों को जागरूक करने के लिए 'पल्टी मार 3.0' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 212 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए 104 नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही 4.40 लाख से अधिक घरों में जाकर लोगों से सीधे संवाद किया गया।
कंपनी ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से हर हफ्ते 10 मिनट का समय निकालने का आग्रह किया गया है। अपने आसपास पानी जमा होने वाले स्थानों की सफाई करें। पानी के बर्तनों को हमेशा ढककर रखें।
