Move to Jagran APP

Jamshedpur crime News: कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई तलवारबाजी, आधा दर्जन लोग घायल

Jamshedpur crime News एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया। घायलों में एक पक्ष के त्रिभुवन मिश्रा प्रेम कुमार मिश्रा और शीला देवी और दूसरे पक्ष के मुख्तार सिंह और उनके बेटे गुरजीत सिंह है। सभी को गंभीर चोटें लगी है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:33 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:33 AM (IST)
Jamshedpur crime News: कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई तलवारबाजी, आधा दर्जन लोग घायल
Jamshedpur crime News: कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई तलवारबाजी, आधा दर्जन लोग घायल

जमशेदपुर, जासं। गोलमुरी थाना क्षेत्र नामदा बस्ती विकास कालोनी में कचरा फेंकने को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्ष में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर हरवे-हथियार से हमला कर दिया। तलवारबाजी भी की गई, जिससे कालोनी में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एक-दूसरे पर हमला करने वाले शांत हुए।

loksabha election banner

कचरा फेंकने को लेकर हुआ विवाद

वहीं एक पक्ष ने फायरिंग किए जाने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया। घायलों में एक पक्ष के त्रिभुवन मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा और शीला देवी और दूसरे पक्ष के मुख्तार सिंह और उनके बेटे गुरजीत सिंह है। सभी को गंभीर चोटें लगी है। घायलों को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। त्रिभुवन मिश्रा को हालत गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। गोविंद मिश्रा ने बताया खाली जमीन पर गोबर फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मुख्तार सिंह और उसके बेटे ने हरवे हथियार से घर में घुसकर हमला कर दिया। गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया फायरिंग नहीं हुई है।

बाइक सवार बदमाशों ने की छिनतई

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र क्रास रोड 22 के निवासी एक महिला से शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन की छिनतई कर ली। महिला ने शोर भी मचाया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन छिनतई करने वाले भागने में सफल रहे। मामले में दीपक कुमार ओझा की शिकायत पर दो अज्ञात के विरुद्ध छिनतई की प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि शहर में लगातार चेन छिनतई की घटना हो रही है।

परसुडीह में चाकू से हमला कर किया जख्मी

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र बारीगोड़ा में पुराने विवाद में रवि साह पर अनिमेष सिंह और अन्य ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। घायल को टाटा मोटर्स अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्थिति गंभीर होने पर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। रवि के सिर, पेट और सिर में चाकू के गहरे जख्म है। तीन माह पहले ही अनिमेष सिंह चोरी मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। 11 अगस्त को किसी बात को लेकर वह रवि साह से उलझ गया जिसको के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। रवि और अनिमेष साह दोनों चोरी के मामले में जेल जा चुके है। हालांकि परसुडीह थाना की पुलिस मामले की जानकारी से इंकार रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.