Move to Jagran APP

Jamshedpur Crime News: चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक थाने से भागा, पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Jamshedpur Crime News जमशेदपुर पुलिस की लापरवाही का मामला एक बार फिर सामने आया है जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया चोर थाने से ही फरार हो गया।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Mon, 09 May 2022 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 09 May 2022 01:16 PM (IST)
Jamshedpur Crime News: चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक थाने से भागा, पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Jamshedpur Crime News: चोरी के संदेह में गिरफ्तार किया गया युवक थाने से फरार।

जमशेदपुर, जासं। बिष्टुपुर थाना के सिरिस्ता से एक युवक भाग निकला। उसे चोरी के संदेह में थाना में लाया गया था। बिष्टुपुर के एक अर्धनिर्मित माल में कुछ युवक लोहे के एस्बेस्टस की चोरी कर रहे थी। वहां मौजूद गार्ड चोरी करते देखे जाने पर चोरी करने वाले भागने लगे। इनमें एक को गार्ड ने पकड़ लिया। उसे थाना को सौंप दिया। उसे सिरिस्ता में बिठा कर रखा गया। पुलिसकर्मी काम में व्यस्त थे। युवक लघुशंका जाने की बात कहते हुए भाग निकला। उसे पकडऩे का भी प्रयास पुलिसकर्मियों ने किया, लेकिन असफल रहे। गौरतलब है। कुछ दिन पहले सीतारामडेरा थाना परिसर से नाबालिग का अपहरण करने का आरोपित भाग निकला था जिसे पुलिस ने कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया था। बिष्टुपुर थाना परिसर से युवक के भागने के संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने बताया युवक को संदेह में रखा गया था। उसके विरुद्ध कोई शिकायत नहीं की गई थी।

loksabha election banner

सामने से गुजरे स्कूटी सवार और पीछे से आकर चेन छिनतई कर भागे

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र पोस्टआफिस रोड निवासी उर्मिला देवी के गले से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने झपट्टामार चेन की छिनतई कर ली। शोर मचाने पर लोग बदमाशों को पकडऩे के लिए पीछा किया। बदमाश तेजी से गौड़ बस्ती की ओर फरार हो गए। सूचना मानगो थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने आस-पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाला। कोई जानकारी नहीं मिली। महिला ने पुलिस को बताया हर दिन की तरह टहलने के लिए घर से निकली। रास्ते में स्कूटी सवार दो युवक सामने से गुजरे। इसके बाद दोनों युवक दोबारा स्कूटी घुमाकर आए। पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। गौरतलब है कि मानगो और उलीडीह में चेन और पर्स की लगातार छिनतई हो रही है, लेकिन छिनतई करने वाले पकड़े नहीं जा रहे है।

आजादनगर में युवक की हत्या मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित पारडीह से तमोलिया की ओर जाने वाली मुख्य सड़क किनारे मानगो गुलाबनगर निवासी इरशाद की चाकू से तीन मई को हत्या कर दी गई थी। आजादनगर थाना की पुलिस ने मामले में मानगो गुलाब बाग निवासी कलीम उर्फ भोलू और कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया निवासी सहदेव प्रमाणिक उर्फ छोटका को गिरफ्तार किया है मामले में एक अन्य आरोपित की तलाश पुलिस को है।

शराब के नशे में हुई थी मारपीट

आजादनगर थाना प्रभारी एनके सिन्हा ने बताया कि इरशाद और गिरफ्तार आरोपितों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। मारपीट हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। इरशाद पर आरोपितों ने चाकू से कई प्रहार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे गिर गया। इसके बाद दोनों भाग निकले। घायल को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। दाोनों आरोपित आटो चालक है। गौरतलब है कि इरशाद कुछ माह पहले ही छिनतई मामले में जेल से रिहा हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.