Jamshedpur Crime News: ईचागढ़ के राजपरिवार के बेटे की सरेराह गोली मारकर हत्या, पड़ोस में रहने वाले गिड्डू यादव पर हत्या का आरोप
Jamshedpur Crime News डीएसपी ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का बुलेट बरामद किया गया है। हत्या आरोपित और मृतक की घर की 500 गज की दूरी पर है। पुलिस को जानकारी मिली है कि कुणाल सिंहदेव बुलेट से गांव से बाजार जा रहा था।
जमशेदपुर (ईचागढ़), जासं। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ राज परिवार के 32 वर्षीय युवक कुणाल सिंहदेव की बाइक सवार अपराधियों ने ईचागढ़ बाजार चौक के पास उस समय गोली मारकर हत्या कर दी। जब वह बुलेट से ईचागढ़ गांव बाजार की ओर जा रहा था। मृतक के पिता सुभाष सिंहदेव ने हत्या का आरोप ईचागढ़ गांव के निवासी गिड्डू यादव और एक अन्य पर लगाया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। मृतक के पिता ईचागढ़ में क्लीनिक चलाते हैं।
टाटा मुख्य अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत
वहीं सूचना पर चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से इलाके में सनसनी फैली रही। डीएसपी ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का बुलेट बरामद किया गया है। हत्या आरोपित और मृतक की घर की 500 गज की दूरी पर है। पुलिस को जानकारी मिली है कि कुणाल सिंहदेव बुलेट से गांव से बाजार की ओर जा रहा था। सामने से बाइक पर गिड्डू यादव अपने साथी के साथ आ रहा था। दोनों के बीच पुरानी अदावत थी। बाजार चौक पर विवाद हुआ। गिड्डू ने पिस्तौल निकाली और कुणाल के सिर में पिस्तौल सटा गोली मार दी। इसके बाद गोली मारने वाले भाग निकले। घायल को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक और आरोपी गिड्डू यादव के बीच थी पुरानी अदावत
इधर, सुभाष सिंहदेव के पिता ने बताया दो माह पहले गिड्डू यादव उन्हें गाली दे रहा था। बड़े बेटे गोपाल ने गिड्डू के साथ मारपीट की थी जिसकी शिकायत गिड्डू ने ईचागढ़ थाना में दर्ज कराई थी। मामला अदालत में चल रहा है। आपसी रंजिश में ही बेटे की हत्या की गई है। पुलिस की मानें तो गिड्डू यादव और कुणाल के बीच पहले भी गांव में विवाद होता रहता था।