Jamshedpur Crime News: सुंदरनगर में दंपती को बंधक बनाकर रुपये और गहने की लूट
Robbery in Jamshedpur झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के सुंदरनगर में दंपती को बंधक बनाकर रुपये और गहने की लूट की वारदात हुयी है। चार की संख्या में हथियारों से लैस अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदरनगर थाना क्षेत्र हितकू निवासी दुलाल चंद्र दास के घर में घुसकर अपराधियों ने गृहस्वामी और उनकी पत्नी को हथियार का भय दिखा बंधक बना लिया। रुपये, गहने और मोबाइक लेकर भाग निकले। दुलाल चंद्र की शिकायत पर चार अपराधियों के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 16 सितंबर की रात एक बजे की है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गृहस्वामी से मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले में कई दागियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लूटी गई मोबाइल के सहारे पुलिस अपराधियों तक पहुंचाने को प्रयासरत है। दुलाल चंद्र दास यूसिल के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। पति-पत्नी ही घर पर रहते है। घर गांव के किनारे है जहां तीन-चार मकान है। घटना की रात एक बजे उनके घर के पीछे की ओर से चार संख्या में अपराधी चारदीवारी फांदकर घर में घुस गए। हथियार का भय दिखा दंपति को बंधक बना लिया। आठ हजार रुपये नकद, चेन, अंगूठी और कुछ चांदी के जेवरात ले लिया। दंपति के अनुसार कुल एक लाख 10 हजार की लूटपाट हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है। शहर मे लूट, चोरी और फायरिंग की वारदात लगातार जारी है।
मानगो में नकद और आभूषण की चोरी
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र मुंशी मुहल्ला मन्न गली निवासी मो. इस्माइल की घर में घुसकर चोरों ने नकद, मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी और गहने चुरा लिए। इस्माइल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया पुलिस चोरी करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी को प्रयासरत है।