Move to Jagran APP

Jamshedpur Crime News: हरियाणा के व्यक्ति ने बिष्टुपुर में तालाब में कूदकर दी जान, चैट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Jamshedpur Crime News बिष्टुपुर के धतकीडीह के रेडियो मैदान में ही ससुराल है। पांच साल बाद वह जमशेदपुर के बिष्टुपुर में बुधवार को ही आया था। पत्नी अनिता से मिलने ससुराल गया था। इसके बाद वह वहां से निकला। उसके मोबाइल पर काल कर कहा कि अब बात नहीं होगी।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 10:41 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 10:41 AM (IST)
Jamshedpur Crime News: हरियाणा के व्यक्ति ने बिष्टुपुर में तालाब में कूदकर दी जान, चैट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
Jamshedpur Crime News: हरियाणा के व्यक्ति ने बिष्टुपुर में तालाब में कूदकर दी जान, चैट में पत्नी पर लगाए आरोप

जमशेदपुर, जासं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह तालाब में बुधवार रात एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में कूदकर जान दे दी। जानकारी पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर तालाब से शव निकालने का प्रयास करते रहे, लेकिन रात 10.30 बजे उसका शव निकाला गया। बैग तालाब के पास ही मिले थे, जिसमें टिफिन, पहचान पत्र, आधार कार्ड समेत अन्य सामान थे। धतकीडीह निवासी फुटबालर रितेश मुखी ने पुलिस को बताया तालाब में कूदने वाला सुनिल कुमार वर्मा उनका परिचित है और हरियाणा के पंचकुला सेक्टर सात का निवासी है।

loksabha election banner

चैट से होंगे कई बड़े खुलासे

बिष्टुपुर के धतकीडीह के रेडियो मैदान में ही ससुराल है। पांच साल बाद वह जमशेदपुर के बिष्टुपुर में बुधवार को ही आया था। पत्नी अनिता से मिलने ससुराल गया था। इसके बाद वह वहां से निकला। उसके मोबाइल पर काल कर कहा कि अब बात नहीं होगी। अंतिम बार बात हो रही है। मोबाइल पर चैट में भी उसने लिखा कि मौत के लिए सास मधु जिम्मेदार है। चैट शाम सात बजे के आस-पास का है। बताया जा रहा ससुराल में सास और पत्नी से उसका विवाद हुआ था। घटना की जानकारी पर मुखी समाज के सुरेश मुखी, ब्रजेश मुखी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे।

पांच साल पहले हुई थी शादी

इधर, पुलिस आशंका जता रही है कि कुछ घर में विवाद हुए होंगे। बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने बताया मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि सुनिल कुमार वर्मा ने धतकीडीह सोनार लाइन की युवती अनिता से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह उस समय चालक का काम करता था। एक बच्चा था जिसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद सुनिल शर्मा हरियाणा चला गया था। उसकी पत्नी भी कहीं काम करती है। लोगों ने पुलिस को बताया सुनिल कुमार वर्मा तालाब के पास रात में पहुंचा था। वह टिफिन खोलकर खा रहा था। उसे देख लोगों ने पूछा कि कोई परेशानी है तो उसने कहा नहीं। कुछ समय बाद तालाब में कूद गया। मछली मारने वालों ने उसे देखा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.