Jamshedpur Crime News: पटमदा के बोड़ाम में भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jamshedpur Crime News घटना शनिवार देर रात की है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सुकदेव सिंह का गर्दन बुरी तरह से जख्मी है।
जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुईयानी टोला झिंझिरगोड़ा निवासी और भाजपा नेता सुकदेव सिंह को पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस हमले में भाजपा नेता सुकदेव सिंह बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि सुकदेव सिंह का गर्दन बुरी तरह से जख्मी है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद कई लोग उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है, कि खून काफी बह गया है।
आपको बता दें कि सुकदेव सिंह बोड़ाम भाजपा मंडल के महामंत्री हैं, स्थानीय लोगों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इसी को लेकर जब भाजपा नेता बीच बचाव करने गए, तो आरोपी ने पत्नी को छोड़कर सुकदेव पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।