Move to Jagran APP

Jamshedpur Crime Diary: जमशेदपुर में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू के साथ दो गिरफ्तार

मानगो थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू और गुटखा बेचते वीरेन प्रमाणिक और मुजफ्फर आलम को गिरफ्तार किया है। इनकी दुकानों से गुटखा तंबाकू खैनी और दूसरे सामान बरामद किए गए है। पुलिस अधिकारी रामवचन प्रसाद की शिकायत पर सरकारी आदेश का उल्लंघन...

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 12:48 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:48 PM (IST)
Jamshedpur Crime Diary: जमशेदपुर में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू के साथ दो गिरफ्तार
जमशेदपुर में प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू के साथ दो गिरफ्तार। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । मानगो थाना पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू और गुटखा बेचते वीरेन प्रमाणिक और मुजफ्फर आलम को गिरफ्तार किया है। इनकी दुकानों से गुटखा, तंबाकू, खैनी और दूसरे सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी रामवचन प्रसाद की शिकायत पर सरकारी आदेश का उल्लंघन किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। गौरतलब है झारखंड सरकार ने राज्य में गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर रोक लगा रखा है।

loksabha election banner

जमशेदपुर के बोड़ाम में सोने के सिक्का की चोरी

जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड के बोड़ाम निवासी खेतु महतो की घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर बक्सा में रखे सोने के सिक्का, नकद रुपए और जेवरात चुरा ली। बोड़ाम थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। शहर और ग्रामीण इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।

बिष्टुपुर के धतकीडीह में युवक पर चापड़ से हमला

जासं, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह निवासी मो. आरिफ पर युवकों ने चापड़ से हमला कर दिया। सभी भाग निकले। घायल ने बताया वह बीएमसी मैदान में फुटबाल खेल रहा था। मेराज से उसकी बकझक हुई। रात को उसे अकेला देख साहिल, सद्दू, सन्नी और अन्य चार-पांच लड़कों के साथ मिलकर चापड़ से हमला कर दिया।

करनडीह चौक पर स्कूटी सवार बाल-बाल बचा

जासं, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र करनडीह चौक पर मंगलवार देर रात एक 407 वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। गनीमत रही स्कूटी सवार को कुछ नहीं हुआ। वह बच गया। दोनों वाहन के चालकों के बीच नोंक-झोंक हो गई। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.