विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर के जेम्को महानंद बस्ती में गोवंश का सिर मिलने पर हंगामा: लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:43 AM (IST)

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। आक्रोशित ...और पढ़ें

जमशेदपुर में घटना से नाराज लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जमशेदपुर में घटना से नाराज लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

HighLights

  1. टेल्को में हनुमान मंदिर के पास गोवंश का सिर मिला।

  2. आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया, सड़क जाम का प्रयास।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जासं, जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को स्थित महानंद बस्ती में हनुमान मंदिर के पास सोमवार देर शाम गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 
 
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जुट गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
 
घटना से नाराज लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया।
 
लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टेल्को, गोलमुरी और बर्मामाइंस थाना की पुलिस तथा डीएसपी ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए जाम लगाने वालों को हटाया और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
 
फिलहाल गोवंश का कटा सिर वहां तक कैसे पहुंचा और इस घृणित कृत्य के पीछे किसका हाथ है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की संवेदनशील घटनाओं को पूरी गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अराजक तत्वों की जल्द पहचान की जानी चाहिए। 
 
ताकि शहर का माहौल खराब न हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। इस संबंध में जदयू नेता अमित शर्मा ने भी चिंता जताते हुए पुलिस से तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
 
क्योंकि गोवंश का धड़ और सिर अलग-अलग स्थानों पर होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।