Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona Update: पूर्वी सिंहभूम में कोरोना से छह मरीजों की मौत, 525 मिले संक्रमित, जानिए ताजा हाल

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों का लगातार मिलना तो जारी है ही मौतों का सिलसिला थी नहीं थम रहा है। जिले में छह आैर कोरोना मरीजों की मौत हो गयी। डाक्टरों का कहना है कि हमें कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से करना होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 01:57 PM (IST)
Jamshedpur Corona Update: पूर्वी सिंहभूम में कोरोना से छह मरीजों की मौत, 525 मिले संक्रमित, जानिए ताजा हाल
पूर्वी सिंहभूम जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर एक हजार 104 हो गई है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। लगातार दूसरे दिन कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई। मृतकों में तीन शहरी व तीन ग्रामीण क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। इसमें कदमा निवासी महिला (85) व साकची निवासी महिला (75) का इलाज टीएमएच में चल रहा था। दोनों को किडनी व हाइपरटेंशन की भी बीमारी थी।

loksabha election banner

वहीं, एमजीएम में सोनारी निवासी महिला (68), पोटका निवासी पुरुष (44) व पोटका निवासी पुरुष (39) का इलाज चल रहा था। ये मरीज भी किडनी, हार्ट व हाइपरटेंशन से ग्रस्त थे। वहीं, एक मरीज की मौत रांची रिम्स में हुई है। उसके सिर में चोट भी लगी हुई थी। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर एक हजार 104 हो गई है।

सात हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को कुल सात हजार 350 लोगों की जांच हुई। इसमें 525 लोग संक्रमित मिले। इसमें 10 डाक्टर व 20 परिवार के पूरे सदस्य शामिल हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हजार 576 हो गई है।

आठ हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से बुधवार को आठ हजार 306 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 21 लाख 55 हजार 259 लोगों की जांच हो चुकी है।

1015 मरीज हुए स्वस्थ

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 1015 मरीज स्वस्थ होकर बुधवार को घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 57 हजार 793 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 90.23 प्रतिशत है।

साढ़े सात हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को सात हजार 541 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, चार हजार 120 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 15 लाख 25 हजार 140 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, दस लाख 41 हजार 964 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

किस क्षेत्र में कितने मरीज मिले

  • क्षेत्र : मरीज
  • पोटका : 13
  • बारीडीह : 32
  • मानगो : 53
  • सीतारामडेरा : 03
  • साकची : 59
  • परसूडीह : 27
  • सोनारी : 52
  • कदमा : 51
  • घाटशिला : 10
  • बिष्टुपुर : 23
  • बागबेड़ा : 18
  • सिदगोड़ा : 02
  • टेल्को : 62
  • गोलमुरी : 23
  • जुगसलाई : 13
  • बर्मामाइंस : 04

  टाटानगर स्टेशन से मिले 128 पाजिटिव

 टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दो पालियों में हुई कोविड जांच में दूसरे राज्य से आए कुल 128 यात्री कोविड पाजिटिव पाए गए।टाटानगर रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य कर्मचारी व सिविल डिफेंस की टीम लगातार दूसरे राज्यों से आए यात्रियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट कर रही है। बुधवार को सुबह छह से दोपहर दो बजे के बीच एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों से आए 750 यात्रियों की कोविड जांच की गई। जिनमें 63 यात्री पाजिटिव पाए गए। जबकि दूसरी पाली में 1162 यात्रियों की जांच की गई। इसमें 65 यात्री पाजिटिव पाए गए। सभी पाजिटिव मरीजों को एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.