Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona Update: कोरोना की तीसरी लहर बनी जानलेवा, चौबीस घंटे में छह मरीजों की मौत

Jamshedpur Corona News Update झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोराना की तीसरी लहर जानलेवा बन गयी है। मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। बढ़ती मौत की संख्या डराने लगी है। मृतकों में एक 14 साल का किशोर भी है जो टेल्को निवासी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:49 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:49 PM (IST)
Jamshedpur Corona Update: कोरोना की तीसरी लहर बनी जानलेवा, चौबीस घंटे में छह मरीजों की मौत
Jamshedpur Coronavirus Update: मृतकों की संख्या बढ़कर एक हजार 96 हो गई है।

 जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना की तीसरी लहर में 24 घंटे के अंदर पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक कुल छह मरीजों की मौत कोरोना से हुई। तीसरी लहर में एक दिन में यह अबतक का सर्वाधिक मौत है। बढ़ती मौत की संख्या डराने लगी है। मृतकों में एक 14 साल का किशोर भी है, जो टेल्को निवासी है।

loksabha election banner

सर्दी-खांसी व बुखार होने पर उसे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, पोटका निवासी महिला (65) को किडनी की भी बीमारी थी। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था। मानगो निवासी महिला (75) को हाइपरटेंशन, मानगो निवासी पुरुष (59) को लीवर, सिदगोड़ा निवासी महिला (72) किडनी व जुगसलाई निवासी महिला (56) को थायराइड की भी बीमारी थी। सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर एक हजार 96 हो गई है।

साढ़े सात हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को कुल सात हजार 885 लोगों की जांच हुई। इसमें 591 संक्रमित मिले। संक्रमितों में सात डाक्टर व 47 परिवार के पूरे सदस्य शामिल हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हजार 509 हो गई है।साढ़े आठ हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूनापूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से सोमवार को कुल आठ हजार 607 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक 21 लाख 41 हजार 136 लोगों की जांच हो चुकी है।

1021 मरीज स्वस्थ हुए

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 1021 मरीज सोमवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 55 हजार 697 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 88.14 प्रतिशत है।

साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को पांच हजार 640 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, चार हजार 242 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 15 लाख 14 हजार 306 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, दस लाख 35 हजार 693 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

किस क्षेत्र के कितने मरीज

  • क्षेत्र  : मरीज

  • सुंदरनगर : 04
  • परसुडीह : 39
  • मानगो : 57
  • बिष्टुपुर : 42
  • कदमा : 83
  • सोनारी : 79
  • साकची : 38
  • सीतारामडेरा : 05
  • बिरसानगर : 11
  • टेल्को : 76
  • अज्ञात : 54
  • बारीडीह : 26
  • बर्मामाइंस : 05
  • गोलमुरी : 12
  • सिदगोड़ा : 10
  • पोटका : 07
  • बागबेड़ा : 08
  • जुगसलाई : 12
  • घाटशिला : 05
  • बाहरागोड़ा : 02
  • मुसाबनी : 06
  • चाकुलिया : 09
  • धालभूमगढ़ : 01

    कुल : 591

टाटानगर स्टेशन पर मिले 142 यात्री पाजिटिव

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कोविड 19 के थर्ड वेव में पहली बार दो पालियों में हुई रैपिड एंटीजन टेस्ट में 142 यात्री कोविड पाजिटिव पाए गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पाजिटिव यात्रियों मिलने का सिलसिला जारी है और हर दिन नए रिकार्ड बन रहे हैं। स्टेशन पर हर दिन स्वास्थ्य विभाग व सिविल डिफेंस की टीम दो पालियों में दूसरे राज्यों से आए यात्रियों की कोविड जांच कर रही है। सुबह गीतांजलि, अहमदाबाद, दानापुर एक्सप्रेस से आए 1104 यात्रियों की कोविड जांच की गई। जिनमें 116 यात्री पाजिटिव पाए गए। वहीं, दूसरी पाली में योग नगर ऋषिकेश, पुरुषोत्तम व स्टील एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचे 1028 यात्रियों की जांच की गई। जिनमें 26 यात्री पाजिटिव पाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.