Move to Jagran APP

Jamshedpur Coronavirus Cases Update: 1010 नए मामले आए सामने, 23 लोगों की मौत, जानें ताजा हाल

Jamshedpur Coronavirus Cases Update. कोरोना से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को 23 लोगों की मौत कोरोना से हुई। वहीं एक हजार 10 संक्रमित मरीज मिले। जबकि एक हजार सात मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 11:13 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 11:13 AM (IST)
Jamshedpur Coronavirus Cases Update: 1010 नए मामले आए सामने, 23 लोगों की मौत, जानें ताजा हाल
पूर्वी सिंहभूम जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 768 हो गई है।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को 23 लोगों की मौत कोरोना से हुई। वहीं, एक हजार 10 संक्रमित मरीज मिले। जबकि एक हजार सात मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। लोगों को अब भी सतर्क रहने की जरूरत है। लापरवाही से मुसीबत गले पड सकती है।

prime article banner

मृतकों में बागबेड़ा निवासी (45) महिला, परसुडीह निवासी (60) पुरुष, परसुडीह निवासी (42) महिला, बारीडीह निवासी (46) पुरुष, मानगो निवासी (69) पुरुष, सोनारी निवासी (52) पुरुष, सोनारी निवासी (92), बिष्टुपुर निवासी (86) पुरुष, साकची निवासी (72) पुरुष, कदमा निवासी (77) पुरुष, सोनारी निवासी (68) महिला, मानगो निवासी (45) पुरुष, एग्रिको निवासी (79) महिला, न्यू बारीडीह निवासी (71) पुरुष, कदमा निवासी (78) पुरुष, कदमा निवासी (59) पुरुष, सुंदरनगर निवासी (72) पुरुष, परसुडीह निवासी (58) महिला, मानगो निवासी (49) महिला, बिरसानगर निवासी (36) पुरुष, मानगो निवासी (47) पुरुष, मानगो निवासी (64) महिला व सिदगोड़ा निवासी (34) महिला शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 768 हो गई है।

सात हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल सात हजार 85 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें एक हजार 10 संक्रमित मिले। सबसे अधिक कदमा, मानगो, टेल्को, सिदगोगड़ा, गोलमुरी, सोनारी के मरीज शामिल हैं। जिले में अभी तक कुल 39 हजार 834 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इधर, गुरुवार को आठ हजार 516 लोगों का नमूना जांच के लिए लिया गया। रिपोर्ट अगले मंगलवार तक आने की संभावना है।

एक हजार सात लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल एक हजार सात लोग गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 32 हजार 435 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र पॉजिटिव

जुगसलाई : 44

कदमा : 190

बागबेड़ा : 20

मानगो : 98

टेल्को : 137

डुमरिया : 09

परसुडीह : 33

सिदगोड़ा : 53

पोटका : 08

बिष्टुपुर : 26

गोलमुरी : 41

सोनारी : 59

साकची : 75

पटमदा : 03

बहरागोड़ा : 01

बर्मामाइंस : 06

मुसाबनी : 03

सुंदरनगर : 01

चाकुलिया : 43

घाटशिला : 07

541 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 541 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 206 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल दो लाख 22 हजार 489 लोगों ने वैक्सीन ली है। वहीं, 45 हजार 72 लोगों ने दूसरी डोज ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.