Move to Jagran APP

Jamshedpur Corona Update: जमशेदपुर में कोरोना की चौथी लहर को दावत दे रहे लोग, शनिवार को मिले 18 कोरोना मरीज

Jamshedpur Corona Update कोरोना मरीजों का रिकवरी दर भी बढ़ा है। शनिवार को छह मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अभी तक कुल 68727 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले का रिकवरी रेट 98.30 प्रतिशत है। वहीं पाजिटिविटी रेट बढ़कर 3.88 प्रतिशत हो गई है।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 07:23 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:23 AM (IST)
Jamshedpur Corona Update: जमशेदपुर में कोरोना की चौथी लहर को दावत दे रहे लोग, शनिवार को मिले 18 कोरोना मरीज
Jamshedpur Corona Update: जमशेदपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीज।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को कुल 464 लोगों की जांच हुई। इसमें 18 संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक साल के बच्चा, मणिपाल मेडिकल कालेज के तीन एमबीबीएस छात्र व बारीडीह में दो परिवार के दो-दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। बीते तीन दिनों में मणिपाल मेडिकल कालेज के हास्टल से अभी तक कुल छह छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, संक्रमित एक साल का बच्चा टेल्को निवासी हैं। बीते शुक्रवार को भी 21 दिन का एक बच्चा संक्रमित मिला था। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 69931 हो गई हैं। वहीं, 1134 मरीजों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

छह मरीज हुए स्वस्थ

कोरोना मरीजों का रिकवरी दर भी बढ़ा है। शनिवार को छह मरीज स्वस्थ हुए। जिले में अभी तक कुल 68727 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले का रिकवरी रेट 98.30 प्रतिशत है। वहीं, पाजिटिविटी रेट बढ़कर 3.88 प्रतिशत हो गई है।

80 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को 80 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 177 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 1700194 लोगों ने पहली डोज व 1296846 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

किस क्षेत्र में मिले कितने पाजिटिव केस

क्षेत्र                        पाजिटिव

मुसाबनी                 01

टेल्को                    03

कदमा                   02

बारीडीह                09

सोनारी                  01

बिष्टुपुर                 01

गोलमुरी                01

कुल                     18

लोगों की लापरवाही जारी

गौरतलब है कि जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है. हर दिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं. जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. वहीं दूसरी ओर लोगों की लापरवाही लगातार जारी है, बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं, और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रख रहे हैं. जिससे ऐसा लगता है कि लोग खुद कोरोना की चौथी लहर को दावत दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.