तैराकी में जमशेदपुर ओवरऑल चैंपियन
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : करते हुए तैराकी में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रांची में संपन्न हुई झारखंड राज्य सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियनशिप में जमशेदपुर की टीम ने कुल 119 पदक अपने नाम किए। दीपांशु चौधरी, वैभव प्रताप, राणा प्रताप व लव्या गौतम ने अपने-अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-दीपांशु चौधरी ने छह स्वर्ण व दो रजत, अनन्या प्रयेशी ने दो स्वर्ण व चार रजत, वैभव प्रताप ने पांच स्वर्ण व एक रजत, जितेंदु सामंता ने दो स्वर्ण व एक रजत, इस्पिता मुखर्जी ने चार स्वर्ण व एक रजत, हिमांशी चक्रवर्ती ने चार कांस्य, अनुकृति प्रिया ने तीन रजत व दो कांस्य, अपूर्व अयान ने एक स्वर्ण व दो कांस्य, आयुष कुमार सिंह ने दो स्वर्ण, अनुष्का डे ने दो रजत, राणा प्रताप ने पांच स्वर्ण व एक रजत, पीयूष कुमार सिंह ने पांच स्वर्ण व दो रजत, अंजली सिंह ने छह स्वर्ण व एक रजत पदक अपने नाम किए। अन्य मुकाबलों में प्रियल कौंटिया न दो रजत व दो कांस्य, काव्या कांवटिया ने दो रजत व चार कांस्य, अस्तित्व ने दो कांस्य व एक रजत, तनीसा सावा ने एक कांस्य, कार्तिक गोयल ने
एक रजत व दो कांस्य, ऊर्जा पारिख ने एक रजत व एक कांस्य, दीया माडिया ने तीन स्वर्ण व एक रजत, लव्या गौतम ने पांच स्वर्ण, अरियाना पारिख ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य, रितेश दास ने दो रजत व दो स्वर्ण, इशान मुखर्जी ने चार रजत, अनुष्का अग्रवाल ने एक स्वण4, दो रजत व एक कांस्य, श्रेया भारद्वाज ने एक स्वण4, दो रजत व एक कांस्य, जिया गर्ग ने एक कांस्य, तेगवीर सिंह ने एक स्वर्ण व एक कांस्य तथा शिखा अग्रवाल ने एक कांस्य पर कब्जा जमाया।