Move to Jagran APP

JN Tata birth anniversary : जमशेदपुर शहर टाटा संस के लिए हमेशा स्पेशल रहेगा: एन चंद्रशेखरन

JN Tata birth anniversary. संस्‍थापक दिवस पर जमशेदपुरवासियों को संबोधित करते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि जमशेदपुर शहर टाटा संस के लिए हमेशा स्पेशल रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 11:45 AM (IST)
JN Tata birth anniversary : जमशेदपुर शहर टाटा संस के लिए हमेशा स्पेशल रहेगा: एन चंद्रशेखरन
JN Tata birth anniversary : जमशेदपुर शहर टाटा संस के लिए हमेशा स्पेशल रहेगा: एन चंद्रशेखरन

जमशेदपुर, जेएनएन। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्‍थापक दिवस के मौके पर शहरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संस्थापक ने उस समय स्मार्ट सिटी की परिकल्पना की थी। जब भारत ही नहीं पूरे विश्व में इसके बारे में कोई जानता नहीं था।

loksabha election banner

उस समय उन्होंने चौड़ी-चौड़ी सड़क,  खेल के मैदान, पार्क और  कर्मचारियों के हित के बारे में सोचा। हम संस्थापक की प्रतिबद्धता को कायम रखेंगे और उनके सपनों को पूरा करेंगे। चंद्रशेखरन ने कहा कि कहा कि जमशेदपुर शहर टाटा संस के लिए हमेशा स्पेशल रहेगा। यही से टाटा संस की नींव रखी गई थी। 

कोरोना वायरस के असर की चर्चा

एन चंद्रशेखरन ने  कोरोना वायरस से उत्‍पन्‍न वैश्विक संकट की चर्चा की और कहा कि 150 वर्ष पुरानी टाटा संस ने दो विश्वयुद्ध सहित कई बाहरी उतार-चढ़ाव देखे हैं। चुनौतियों को देखा और पूरी क्षमता के साथ उसका सामना किया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस चुनौती से भी पार पा लेंगे। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील में बहुत क्षमता है और आगामी 2025 तक हम टाटा स्टील जमशेदपुर, कलिंगानगर, भूषण स्टील, उषा मार्टिन की मदद से 25 मिलियन टन स्टील का उत्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर आना हमेशा मेरे लिए सुखद रहा है। इस शहर से मुझे कई तरह की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने संस्थापक दिवस पर सभी शहरवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
टाटा मोटर्स प्‍लांट का दौरा
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्‍लांट का भ्रमण करते टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन। साथ में एबी लाल। 
चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इससे पूर्व सुबह सात बजे  टाटा मोटर्स प्लांट का दौरा किया और 8 : 45 बजे  टाटा स्टील वर्कस गेट पर संस्थापक जेएन टाटा को 181 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 9 : 45 बजे  बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क से शहरवासियों को संबोधित किया। उन्‍होंने  10 : 25 बजे  टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया और 11 : 20 बजे  कंपनी परिसर स्थित स्टीलेनियम सभागार में फ्यूचर रेडी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 01 :00 बजे  डायरेक्टर बंग्लो में दोपहर का भोजन करने के बाद 02 :00 बजे  सोनारी एयरपोर्ट से वे मुंबई के लिए रवाना होंगे। 
स्वास्थ्य कारणों से जमशेदपुर नहीं पहुंचे रतन टाटा
 टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का भी संस्थापक दिवस पर जमशेदपुर आने का कार्यक्रम तय था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से अंतिम समय में अपना कार्यक्रम रद कर दिया। रतन टाटा हर साल संस्थापक दिवस पर विशेष रूप से जमशेदपुर जरूर आते हैं। पिछले वर्ष वे चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और अपनी दो बहनों के साथ शहर आए थे। लेकिन इस बार न ही रतन टाटा और न ही कोई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य ही शहर आए हैं।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.