Move to Jagran APP

Weather Update: शीतलहर से ठिठुरा जमशेदपुर, इस साल का सबसे ठंड दिन रहा सोमवार

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक फिलहाल ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान में रोजाना एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 06:10 AM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 08:06 AM (IST)
Weather Update: शीतलहर से ठिठुरा जमशेदपुर, इस साल का सबसे ठंड दिन रहा सोमवार
ठंड में सभी को बचने की जरूरत है। ठंड से कोई समझौता नहीं करें।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झरखंड के जमशेदपुर शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल के सबसे ठंड दिन सोमवार रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पूर्व वर्ष 2019 में 28 दिसंबर को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को शीतलहर भी देखने को मिली।

loksabha election banner

दिनभर सर्द हवा चली। एेसे में मौसम काफी सर्द हो गया। वहीं, सूरज भी मद्धम रहा। लोग ऊनी वस्त्रों में लिपटे नजर आए। तापमान में गिरावट से सर्दी तेज हो गई। चाय की दुकानों पर लोग चुस्की लेते नजर आएं। वहीं, कुछ लोग अलाव तापते भी दिखें। ठंड की वजह से घरों में ही लोग दूबके रहे।

अभी नहीं मिलेगी ठंड से निजात

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन तक फिलहाल ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, उसके बाद न्यूनतम तापमान में रोजाना एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस तरह, 26 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री हो सकती है। इधर, शहर में घने कोहरे भी देखा जा रहा है। एेसे में अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो काफी सतर्क रहने की जरूरत है। एमजीएम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि ठंड में सभी को बचने की जरूरत है। ठंड से कोई समझौता नहीं करें। बाहर निकले तो पूरे शरीर को गर्म कपड़े से ढकें। अन्यथा ठंड नुकसान पहुंचा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.