Jamshedpur Blood Bank Bonus: कर्मचारियों को मिलेगा ₹1 लाख तक बोनस, खाते में 6 अक्टूबर तक आएगी राशि
जमशेदपुर ब्लड बैंक कर्मचारियों के लिए नवरात्रि से पहले खुशखबरी है, प्रबंधन और यूनियन के बीच 18% बोनस समझौते पर सहमति बनी है।

जमशेदपुर ब्लड बैंक प्रबंधन और हॉस्पिटल्स एम्पलाइज यूनियन के बीच बोनस समझौते पर सहमति बन गई है।
HighLights
अधिकतम ₹1,15,723 और न्यूनतम ₹80,603 बोनस मिलेगा।
बोनस राशि 6 अक्टूबर तक खातों में ट्रांसफर होगी।
जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर ब्लड बैंक के कर्मचारियों के लिए नवरात्रि और त्योहारों के मौसम में बड़ी खुशखबरी आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ब्लड बैंक प्रबंधन और हॉस्पिटल्स एम्पलाइज यूनियन के बीच बोनस समझौते पर सहमति बन गई है।
समझौते के तहत कर्मचारियों को 18 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। ब्लड बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बोनस की राशि 6 अक्टूबर तक सभी पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस समझौते से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
किसे कितना मिलेगा बोनस?
- अधिकतम बोनस राशि: ₹1,15,723
- न्यूनतम बोनस राशि: ₹80,603
अस्थायी कर्मचारियों को भी लाभ
समझौते की शर्तों के अनुसार, जिन कर्मचारियों ने बीते वित्तीय वर्ष में कम से कम 30 दिनों तक काम किया है या जो फुल-टाइम अस्थायी (कैजुअल/टेम्परेरी) कर्मचारी हैं, उन्हें भी इस बोनस का पूरा लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही, यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति बनी कि सभी कर्मचारी मानवता की सेवा के लिए अपनी उच्चस्तरीय सेवाएं निरंतर देते रहेंगे।
इन अधिकारियों ने किए हस्ताक्षर
शनिवार शाम हुए इस ऐतिहासिक बोनस समझौते पर प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए:
- प्रबंधन पक्ष: चेयरपर्सन सह टीएमएच की महाप्रबंधक डॉ. विनीता सिंह, डिप्टी चेयरमैन डॉ. शरत कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश जाटिया, संयुक्त सचिव आर. दुग्गल और एचआर कपिल पांडेय।
- यूनियन पक्ष: अध्यक्ष बी.के. डिंडा, महासचिव सुदीप दत्ता और उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद।
