ताउम्र रहे जनसंघी: कार्यक्रम में जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते वक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने तोड़ा दम
जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का 78 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो ...और पढ़ें

बुधवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए घर से निकलते समय चंद्रशेखर मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
HighLights
हृदयाघात के कारण 78 वर्ष की आयु में तोड़ा दम।
शिलान्यास कार्यक्रम में जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत।
जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर मिश्रा के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन के प्रति उनका समर्पण, योगदान एवं सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री
चंद्रशेखर मिश्र जी के आकस्मिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। वे पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित थे और उम्र के इस पड़ाव पर भी पार्टी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। मैं और चंद्रशेखर जी किशोरावस्था से ही पार्टी के कार्य साथ-साथ करते थे। वे मेरे सहपाठी भी रहे हैं। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री
