Move to Jagran APP

Jamshedpur News :जमशेदपुर का हथियार तस्कर बिहार के लखीसराय में गिरफ्तार

जमशेदपुर के जुगसलाई के रहने वाले हथियार तस्कर मो. औरंगजेब को एसटीएफ ने बिहार के लखीसराय से गिरफ्तार किया है। साकची थाना में मुखी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया तथा मानगो सहारा सिटी में झंडा उतरवाने को लेकर हंगामा भी हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Uttamnath PathakPublished: Thu, 06 Oct 2022 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 11:16 AM (IST)
Jamshedpur News :जमशेदपुर का हथियार तस्कर बिहार के लखीसराय में गिरफ्तार
जमशेदपुर के जुगसलाई का रहने वाले मो. औरंगजेब की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी हथियार तस्कर मोहम्मद औरंगजेब उर्फ कल्लू व मुंगेर बिहार के रहने वाले उसके साथी फिरोज को लखीसराय की एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चार पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों हथियार तस्करों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो. औरंगजेब, पित स्व अलहम, पुरानी बस्ती रोड, चूना शाह कालोनी जुगसलाई का रहने वाला है। बताया जाता है कि वर्षों से इनक परिवार गैरकानूनी हथियार के धंधे में लिप्त है। मोहम्मद औरंगजेब और उसके भाइयों पर अवैध हथियार बेचने का मामला जमशेदपुर न्यायालय में चल रहा है। बताया जाता है कि औरंगजेब हथियार को बिक्री करने के लिए जमशेदपुर ही ला रहा था। इसका नेटवर्क पूरे कोल्हान में है। जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

loksabha election banner

कृष्णा मुखी की पिटाई की बात पर साकची थाना में जमकर हुआ हंगामा

साकची थाना में दलित युवक कृष्णा मुखी की पिटाई के बाद पुलिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। समाज के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया। इस संबंध में लोगों ने बताया कि नरवा निवासी कार्तिक मुखी दुर्गा पूजा घूमने आया था। मंगलवार की रात उसे साकची पुलिस पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पाकर कार्तिक का भाई कृष्णा मुखी भी थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी भी पिटाई कर दी। इससे गुस्साए आदिवासी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और धरने पर बैठ गए। इस संबंध में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस ने कृष्णा मुखी को छुआ तक नहीं। पिटाई का आरोप निराधार है। कृष्णा का भाई कार्तिक हेलमेट चेकिंग में नहीं बिल्क रैश ड्राइविंग में पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात वह खुद शहर में रैश ड्राइविंग के खिलाफ अभियान चला रहे थे। उस दिन 140 बाइक जब्त किया गया था। उसी समय कार्तिक मुखी पकड़ा गया। जहां तक कृष्णा मुखी के साथ मारपीट की बात यह है यह गलत है। कृष्णा मुखी का कई बार आपरेशन हो चुका है। उसका स्टिच को लेकर कुछ समस्याएं थीं, जो पुलिस की मार से नहीं बल्कि उसके अपने कंडीशन से आंत बाहर आया था। मामला तुल पकड़ने पर उसे इलाज के लिए एमजीएम भेजा गया, जहां उसका स्टिच करने के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया।

मानगो सहारा सिटी में झंडा उतरवाने पर हंगामा

मानगो थाना अंतर्गत सहारा सिटी अपार्टमेंट में बुधवार की रात मुस्लिम समुदाय के घर में लगे ईद-मिलादुनबी के झंडे को उतरवाने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। सहारा सिटी व अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग मानगो थाना में आकर झंडा उतरवाने वाले आरोपित पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। चूंकि दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट थी, लोगों को जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद लोग देर रात थाना से अपने घर लौटे। घटना के संबंध में सहारा सिटी डेल्टा बी में रहने वाले मो. करीम अपने फ्लैट में ईद मिलाद उन नबी का झंडा लगाया था। इसके बाद कुछ लोगों को यह जानकारी मिली कि मो. करीम अपने घर में पाकिस्तान का झंडा लगाया है। इससे लोगों में आक्रोश में सहारा सिटी के ही रहने वाले दीपक चौधरी अन्य लोगों के साथ मो. करीम के घर में लगे झंडे को उतरवा दिया। इस बात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच नाराजगी है। इसके बाद लोग मो. करीम के साथ मानगो थाना आ गए। थाना प्रभारी से मिलकर कहा कि कुछ लोग माहौल को बिगाड़ना चाहता है। ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर शाकिर, बबलू नौशाद, मो. करीम आदि शामिल थे। थाना प्रभारी तत्काल सहारा सिटी पहुंचे और दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द कायम करने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.